सतीश मुखिया
मथुरा: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त प्रवीन पुत्र धनपाल सिंह निवासी राधेश्याम कालौनी थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को के0आर0 इण्टर कालेज के पीछे वाले गेट के पास से समय करीब 13.20 बजे गिरफ्तार किया गया।
नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने के आरोप व उसके साथ दुष्कर्म करने जैसी घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर दिनांक 03.08.2025 को मु0अ0सं0 477/2025 धारा 137(2)/64(1)/351(2)/351(3) बी.एन.एस. व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था।
जिसमें अभियुक्त प्रवीन पुत्र धनपाल सिंह नामजद एवं बांछित अभियुक्त था जिसको आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और अग्रिम कार्रवाई की गई। इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 देवपाल सिंह पुण्डीर, निरीक्षक सुनील कुमार, व0उ0नि0 सुनील कुमार जोशी थाना कोतवाली जिला मथुरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।