Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

G-20 Summit के दौरान क्या बंद और क्या खुलेगा, पुलिस ने दूर किया कन्फ्यूजन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
g20 delhi
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: G-20 Summit के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों एक एडवाइजरी जारी की थी. दिल्ली में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा इस पर कंन्यूजन दूर करते हुए दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि 8 से 10 सितंबर तक व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन नई दिल्ली क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं जैसे मदर डेयरी/सफल बूथ, मेडिकल दुकानें, अस्पताल आदि चालू रहेंगे. पुलिस ने कहा कि कुछ समाचार एजेंसियां भ्रामक शीर्षकों का प्रयोग कर रही हैं. इससे बचा जाना चाहिए.

वहीं, दरियागंज थाने के प्रभारी ने उस आदेश को वापस ले लिया है जिसमें क्षेत्र में स्थित कार्यालयों, दुकानों, वाहन पार्किंग, डीटीसी डिपो आदि को जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान बंद रखने को कहा गया था.रविवार को जारी आदेश के अनुसार राजघाट, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, दयानंद रोड, केदारनाथ मार्ग, पदमचंद मार्ग और अंसारी रोड दरियागंज पर और दरियागंज थाना क्षेत्र में सभी सरकारी/निजी कार्यालय, दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान कार्यालय, सिनेमा हॉल, वाहन पार्किंग, बैंक और स्कूल, राजघाट स्थित डीटीसी/क्लस्टर बस डिपो को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 7 सितंबर को रात 10 बजे से 10 सितंबर को रात 10 बजे तक बंद रखा जाएगा. बाद में थाना प्रभारी ने सोमवार को एक और आदेश जारी कर रविवार के आदेश को रद्द कर दिया. सोमवार के आदेश में कहा गया कि प्रशासनिक आधार पर इसे वापस लिया गया है और इसे निरस्त माना जाए.

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

दिल्ली पुलिस ने जी20 नेताओं के महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर जाने से पहले मध्य दिल्ली में राजघाट के आसपास सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सैन ने कहा कि जी20 देशों के नेता 10 सितंबर को राजघाट जाएंगे.उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की उपयुक्त व्यवस्था की गई है और यातायात पुलिस के कर्मी उनकी यात्रा को सुगम बनाएंगे.जी20 शिखर सम्मेलन नौ-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहा है. इसमें 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों तथा 14 अंतराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है.

शिखर सम्मेलन शुरू होने में चार दिन शेष रह गया है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है.पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इंतजाम की समीक्षा कर रहे हैं और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए योजनाएं बना रहे हैं. सैन ने कहा कि पुलिस दिल्ली और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी चौकसी कर रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Biden

व्हाइट हाउस में कोकीन मिलने के बाद मचा बवाल? टेंशन में बाइडन

July 16, 2023
Delhi Pollution

प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होते दिल्लीवासी

October 19, 2022
WCL

WCL प्रवास पर रहे मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, वेकोलि मुख्यालय में ली समीक्षा बैठक

February 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.