सतीश मुखिया
मथुरा: थाना हाईवे पुलिस द्वारा थाना हाईवे जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0686/2025 धारा 115(2)/131/109(1)/117(2)352/351(2)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण सोनू सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी राधेरा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र करीब 32 वर्ष, श्याम सुन्दर उर्फ श्याम पहलवान पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी श्यामकुंज कालौनी थाना हाईवे जनपद उम्र करीब 29 वर्ष, शिशुपाल सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी म0न0 167 पानी की टंकी के पास लाजपत नगर पुष्पांजलि रोड थाना हाईवे जनद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर बेनामी शान्ति आश्रम मोतीझील अटल्लाचुगी वृन्दावन थाना वृन्दावन जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया।
इन गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों को नियमानुसार थाना हाईवे पर दाखिल कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों में प्रभारी निरीक्षक, शैलेन्द्र सिंह, मोनू कुमार उ0नि0/चौकी प्रभारी पन्नापोखर, उ0नि0 सौरभ तेवतिया, थाना हाईवे जनपद मथुरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।






