लखनऊ 5 जुलाई (आरएनएस)। थाना बाजारखाला की पुलिस टीम ने 6 वर्षीय बच्ची को डेढ़ घंट में सकुषल बरामद किए जाने का दावा किया है। मोहम्मद इरफान ने थाने को सूचना दी थी कि नाबालिग पुत्री यशोदा देवी इंटर कालेज से कहीं लापता हो गई है। सूचना पर पुलिस की 10 पॉलीगान व 10 पिंक स्कूटी को तत्काल रवाना करते हुए बच्ची की बरामदगी हेतु लगाया गया व समस्त पुलिस पिकेट को जरिये मैसेज फ्लैश करते हुए बच्ची की बरामदगी हेतु भेजा गया । सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बाजारखाला थाने के हैदरगंज पिकेट पर नियुक्त महिला आरक्षी शान्ती देवी व आरक्षी सगीर अहमद ने बच्ची को अकेला रोता जाते देख अपने पास बुलाया और बच्ची से उसके परिजनो के बारे मे जानकारी ली गयी ।
सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी के माध्यम से गुमशुदा हुई बच्ची की पहचान की गयी व उसके परिजनों को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया गया । सूचना पर पहुंचे गुमशुदा बच्ची के परिजनो द्वारा अपनी नाबालिग बच्ची की पहचान की गयी व नाबालिग बच्ची को उसके परिजनो को सकुशल बरामद करते हुए सुपुर्द किया गया। नाबालिग बच्ची की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त लखनऊ डीके ठाकुर द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।






