सतीश मुखिया
मथुरा: थाना फरह पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज चाँदी लूट से सम्बन्धित मु0अ0सं0 292/2025 धारा 310(2)/317(3)/140(2) बीएनएस में प्रकाश में आये वाँछित अभियुक्त के0पी0 उर्फ केन्द्रपाल चौधरी पुत्र शिवराम निवासी हसैला थाना अछनेरा आगरा उम्र करीव 25 वर्ष को खादर वाली मईया/ चावड वाली मईया के मन्दिर परिसर ग्राम झुडावई थाना फरह से मय घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त केपी उर्फ केन्द्रपाल द्वारा चाँदी व्यापारी से लूटे गये दो मोबाईल फोन को अछनेरा रोड बम्बा के किनारे खेतों में फेकना बताया जिसके आधार पर अभियुक्त केपी उर्फ केन्द्रपाल की निशादेही पर बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
इस घटना के संबंध में अभियुक्त के0पी0 उर्फ केन्द्रपाल व उसके साथियों नीरज पुत्र मुन्शीलाल, पदम सिंह उर्फ राहुल पुत्र रामभरोसी , रोहित पुत्र बब्लू, लव पुत्र भजनलाल, भोला उर्फ राजकुमार पुत्र मोहनसिंह निवासीगण धाना तेहरा थाना सैंया जनपद आगरा ने मिलकर आगरा से मथुरा की तरफ एनएच 19 से चाँदी व्यापारी को कार सहित अपहरण कर करीब 83 किलो चाँदी व व्यापारियों के मोबाइल फोन को लूट लिया था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर दिनांक 29.07.2025 को मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त जनपद स्तर पर संगीन घटना के अनावरण हेतु कई पुलिस टीमें गठित की गयी थी, जिनके द्वारा घटना स्थल व घटना स्थल की ओर से आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी फुटेज व जमीनी अभिसूचना एकत्रित कर दिनांक 01.08.2025 को थाना फरह पुलिस व एसओजी टीम मथुरा की अभियुक्तगण 1. नीरज पुत्र मुन्शीलाल 2. पदम सिंह उर्फ राहुल पुत्र रामभरोसी उपरोक्त के साथ मुठभेड हुयी थी जिस दौरान अभियुक्त नीरज पुत्र मुन्शीलाल की दौरान उपचार मृत्यु हो गयी थी व अभियुक्त पदम सिंह उर्फ राहुल उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा करीब 83 किलो चाँदी बरामद हुई, शेष अभियुक्तगण के गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किये जा रहे थे।







