नई दिल्ली। प्राचीन एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र महोत्सव वीरवार 19.03.20262 से लेकर 27.03. 2026 तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर साधारणतः लाखों भक्त माँ झंडेवाली देवी जी के दर्शन करने आते हैं और अपने व अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

रानी झांसी मार्ग, देश बंधु गुप्ता मार्ग व वरूणालय की तरफ से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश किया जा सकेगा। भक्त माँ के दर्शन कर के निकासी द्वार से बाहर निकलेंगे जहाँ उन्हे माँ के भंडारे का प्रसाद दिया जायेगा। मंदिर में चुन्नी, फूल माला या किसी भी प्रकार के प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था नही है। भक्त बाहर की कोई वस्तु लेकर न आयें ।

मंदिर के अंदर और बाहर भव्य सजावट की गई है जिसका आकर्षण देखते ही बनता है।

नवरात्र से तीन दिन पहले से अनेक स्थानों के मंदिरों से भक्तजन ज्योत लेने आ रहे हैं। उनके ठहरने, भोजन प्रसाद आदि की सभी सुविधाएं मंदिर की ओर से प्रदान की जाती हैं।

नवरात्रो मे माँ की आरती प्रात: 4.00 बजे व साँय 7.00 बजे की जाती है। सुबह से शाम तक विभिन्न कीर्तन मंडलियां भवन प्रांगण में मां का गुणगान करेंगी। सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मंदिर द्वारा यू-टयूब व फेसबुक पर किया जायेगा।
सुरक्षा के लिये मंदिर परिसर व बाहर 290 cctv कैमरे लगाये गये हैं और मंदिर के सुरक्षा कर्मी व पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।







