Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में निजी वाहनों की बिक्री का टूटा रिकॉर्ड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 3, 2026
in दिल्ली, व्यापार
A A
new car
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में 2025 में वाहन बिक्री ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन यह खुशी की बजाय चिंता का विषय है। यह रिकॉर्ड बिक्री निजी वाहनों में हुई है। वहीं सार्वजनिक परिवहन की दिशा में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इससे शहर की भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो सकती है, जबकि राजधानी पहले से ही खराब हवा की समस्या से जूझ रहे हैं।

2025 में दिल्ली में कुल 8 लाख 16 हजार 51 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ। इनमें से लगभग 7.2 लाख निजी वाहन थे। यह दर्शाता है कि अधिकांश खरीदारों ने निजी वाहनों को प्राथमिकता दी। इनमें से करीब 75% वाहन पेट्रोल पर चलने वाले थे, जिसमें 3.89 लाख पेट्रोल-ओनली और 1.99 लाख पेट्रोल या एथेनॉल वाहन शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

gas cylinder

25 दिन से पहले नहीं बुक होगा LPG, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

March 11, 2026
LIC

150 रुपए के निवेश पर बना सकते हैं 19 लाख का फंड, समझे पूरा गणित

March 11, 2026
gas cylinder

तो टल गया LPG संकट? सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने बढ़ाया 10% उत्पादन

March 10, 2026
CBI

दिल्ली शराब नीति मामले मे CBI ने हाईकोर्ट के सामने क्या-क्या दावे किए?

March 9, 2026
Load More

इंटरनेशनल काउंसिल फॉर क्लीन ट्रांसपोर्टेशन के भारत मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भट्ट ने कहा, “हालांकि हम डीजल को कम करने में सफल रहे हैं, लेकिन पेट्रोल अभी भी मौजूद है और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) को बढ़ावा देने की जरूरत है।

निजी पेट्रोल वाहनों पर इतनी ज्यादा निर्भरता दर्शाती है कि कुल बिक्री बढ़ रही है, लेकिन दिल्ली की भीड़भाड़ और प्रदूषण की चुनौतियां सुधरने की बजाय और खराब हो सकती हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सड़कों पर ज्यादा वाहन, चाहे वे किसी भी ईंधन पर चलें, हमेशा भीड़भाड़ बढ़ाते हैं। हालांकि, इंटरनल कंबशन इंजन वाले वाहन हवा की गुणवत्ता पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। कुल वाहन पंजीकरण में इतनी वृद्धि यह संकेत देती है कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली अभी भी इतनी आकर्षक या विश्वसनीय नहीं है कि लोग अपने निजी वाहनों को घर पर छोड़ दें या नए वाहन खरीदने से बचें।”

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट के फैकल्टी अनिल छिकारा ने कहा, “सरकार द्वारा एथेनॉल ब्लेंडिंग को अनिवार्य करने के कारण आज बिकने वाले अधिकांश नए पेट्रोल वाहन डिफॉल्ट रूप से एथेनॉल वाले हैं, जिसका मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी पेट्रोल का उपयोग कर रहे हैं।”

ईवी-सीएनजी वाहनों की बिक्री में मामूली वृद्धि

उन्होंने कहा, “पेट्रोल और पेट्रोल-एथेनॉल को एक ही श्रेणी में रखना चाहिए। खरीदार अलग निर्णय नहीं ले रहे; वे सिर्फ नियमों का पालन कर रहे हैं। ईवी पॉलिसी को बेहतर तरीके से बढ़ावा देने की जरूरत है।”

हालांकि इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन बढ़ रहे हैं, लेकिन उनकी हिस्सेदारी पेट्रोल से चलने वाले निजी वाहनों की तुलना में अभी भी छोटी है। महीने-दर-महीने की बिक्री में जनवरी से सितंबर तक स्थिरता दिखी। लेकिन अक्टूबर में पंजीकरण 1.14 लाख तक पहुंच गया और नवंबर में 88,804 हो गया।

अक्टूबर-नवंबर में सर्वाधिक बिक्री

विशेषज्ञों और अधिकारियों ने इस वृद्धि को त्योहारी सीजन, आकर्षक छूट, नए मॉडल के लॉन्च करने, जीएसटी में कमी और आसान फाइनेंसिंग सुविधा से जोड़ा है। सिर्फ अक्टूबर-नवंबर में पूरे साल का एक चौथाई हिस्सा बिक गया। दिल्ली के व्हीकल मार्केट में मोटरसाइकिल और स्कूटर का दबदबा है, जिनके 5.31 लाख से ज्यादा पंजीकरण हुए, जो कुल बिक्री का लगभग दो-तिहाई है।

चार-पहिया वाहन, जैसे कार और एसयूवी 1.9 लाख के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो मध्यम वर्ग के बढ़ते सपनों और सामर्थ्य को दर्शाता है। इलेक्ट्रिक रिक्शा (44,362) और माल ढुलाई वाले वाहन भी उल्लेखनीय संख्या में बिके, जो लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को दर्शाता है।

इसके अलावा, बसों (2,810) और मैक्सी कैब (174) की बिक्री मामूली रही। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बढ़ रही है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले अभी दूसरे स्थान पर है। हाइब्रिड वाहन उभर रहे हैं, लेकिन अभी नीचे ही है।

दिल्ली के लिए 2025 का साल वाहनों के नाम

छिकारा ने तर्क दिया कि सार्वजनिक परिवहन की अपर्याप्तता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। मेट्रो विस्तार के बावजूद, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सीमित है, जिससे यात्री दूसरे या तीसरे वाहन में निवेश कर रहे हैं। दिल्ली का 2025 वाहन बूम आर्थिक विश्वास को दर्शाता है, लेकिन यह मजबूत सार्वजनिक परिवहन, क्लीन मोबिलिटी पॉलिसीज और भीड़भाड़ प्रबंधन की जरूरत को भी रेखांकित करता है।

यह आंकड़े दिल्ली परिवहन विभाग से प्राप्त हुए हैं और एक्सपर्ट के विश्लेषण पर आधारित हैं। शहर को सतत विकास की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आर्थिक प्रगति पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ये पूरा घटनाक्रम संदिग्ध

August 17, 2022
campaign launched

उत्तराखंड: चमोली के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में नशा मुक्ति अभियान, सैकड़ों लोगों ने लिया संकल्प

January 16, 2026
Attack-in-Pahalgam

धर्म पूछकर नरसंहार… आतंक पर फाइनल प्रहार, सर्जिकल स्ट्राइक करो सरकार!

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.