Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राफेल, S-400, ब्रह्मोस, क्या घातक हथियारों के दिन बीते?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 29, 2025
in राष्ट्रीय
A A
weapons of mass destruction wmd
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: युद्ध जीतने के लिए महत्वपूर्ण ये होता है कि आप दुश्मन को बेदम करने के लिए किस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। आपकी स्ट्रैटजी क्या है और आप विनाशक हथियार होने के बाद भी कमजोर दुश्मन से युद्ध हार सकते हैं, अगर आपने आधुनिक हालातों के मुताबिक युद्ध को नहीं समझा। भारत ने ब्रह्मोस, राफेल और एस-400 जैसे हथियारों के साथ मई महीने के युद्ध में पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया, लेकिन डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि पाकिस्तान, इस युद्ध में भले धाराशाई हो गया, लेकिन अगले युद्ध में उसे धूल में मिलाने के लिए भारत को इजरायल, ईरान और युक्रेन वाली स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए।

यूरेशियन टाइम्स में भारत के लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण (रिटायर्ड) ने लिखा है कि आधुनिक युद्ध का मैदान अब सिर्फ राफेल, S-400 सरफेस टू एयर मिसाइल या F-35 जैसे महंगे प्लेटफॉर्म का ही दबदबा नहीं रहा। इसके बजाय अब स्मार्ट प्लेटफॉर्म युद्ध को तेजी से बदल सकते हैं। जैसे यूक्रेन ने ड्रोन स्वार्म से रूस के करीब एक दर्जन बॉम्बर और फाइटर जेट को उड़ाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

इन्हें भी पढ़े

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026

क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!

February 11, 2026
fighter jets

राफेल से लेकर F-22 रैप्टर तक, 1 मिनट में 100 लीटर तेल पी जाते हैं ये फाइटर जेट्स!

February 11, 2026
IRCTC E-Pantry Service

ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?

February 9, 2026
Load More

उन्होंने लिखा है कि छोटे ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन, ऑटोनॉमस ग्राउंड व्हीकल और रोबोटिक सिस्टम ने युद्ध को लागत के हिसाब को नाटकीय रूप से बदल दिया है। अब कुछ हजार डॉलर के हथियार लाखों डॉलर के महंगे प्लेटफॉर्म को तबाह करने की क्षमता रखते हैं। इसीलिए भारत के लिए युद्ध के इस बदलते मॉडल के मुताबिक ढलना जरूरी है।

सस्ते हथियार कैसे बदल रहे युद्ध का मैदान

छोटे ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन, ऑटोनॉमस ग्राउंड व्हीकल और रोबोटिक सिस्टम ने युद्ध की लागत के हिसाब को नाटकीय रूप से बदल दिया है। अब कुछ हज़ार डॉलर की चीजें लाखों डॉलर की संपत्ति को खतरा पहुंचा सकती हैं। लागत और असर का यह उल्टा होना युद्ध को इस तरह से बदल रहा है जिसके भारत की सुरक्षा के लिए गहरे मायने हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण (रिटायर्ड) ने लिखा है कि यूक्रेन, गाजा युद्ध, रेड सी और नागोर्नो-कराबाख जैसे संघर्ष क्षेत्रों से साफ है कि युद्ध में महंगे हथियारो की तुलना में सस्ते हथियारों का प्रभाव काफी बढ़ चुका है।

उन्होंने लिखा है कि पिछले दशक में लड़ाकू विमान, टैंक, युद्धपोत और मिसाइल डिफेंस सिस्टम युद्ध के मैदान में बाजी पलट देते थे। हालांकि ये आज भी जरूरी हैं, लेकिन निर्णायक नहीं हैं। यूक्रेन के क्वाडकॉप्टर ड्रोन ने रूस के भारी टैंकों को तबाह किया। ब्लैक सी में नौसैनिक ड्रोन ने एक रूस की शक्तिशाली नौसेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हूती विद्रोहियों ने बेहद कम लागत वाले ड्रोन और रॉकेट से एयरबेस और शिपिंग रूट्स को निशाना बनाया। अब हालात यह हैं कि पांच-दस हजार रुपये के ड्रोन को गिराने के लिए करोड़ों की मिसाइल दागना रणनीतिक रूप से टिकाऊ फायदे का सौदा नहीं है। इसीलिए सस्ते ड्रोन पर फोकस करना जरूरी है।

भारत के सामने चीन-पाकिस्तान खतरा

उन्होंने लिखा है कि चीन ने इस बदलाव को सबसे तेजी से समझा है। चीन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस वॉरफेयर में भारी निवेश किया है। चीनी रक्षा उद्योग अब न सिर्फ PLA के लिए, बल्कि निर्यात के लिए भी बड़ी संख्या में ड्रोन, लॉइटरिंग म्यूनिशन और ऑटोनॉमस सिस्टम बना रहा है। पाकिस्तान को इससे सबसे ज्यादा फायदा है। पहले ड्रोन और निगरानी सिस्टम, अब ग्राउंड रोबोट, ऑटोनॉमस सेंट्री और AI-आधारित बैटल मैनेजमेंट सिस्टम, ये सब भारत के लिए गंभीर चुनौती हैं। चीन-पाकिस्तान की यह टेक्नोलॉजिकल और डॉक्ट्रिनल साझेदारी LoC पर खतरे पैदा करती है।

इसीलिए भारत को अब प्लेटफॉर्म आधारित सोच से निकलकर आधुनिक युद्ध क्षमता की तरफ बढ़ना होगा। इसका मतलब ज्यादा सैनिक नहीं, बल्कि ज्यादा सेंसर, ज्यादा ड्रोन और ज्यादा युद्ध के माहौल बदलने वाले हथियार चाहिए। हर इन्फैंट्री यूनिट के पास ड्रोन स्वार्म, पॉकेट जैमर और काउंटर-ड्रोन सिस्टम होने। सस्ते खतरों से निपटने के लिए लेयर्ड डिफेंस सिस्टम, जैसे जैमर, सॉफ्ट-किल सिस्टम और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स जरूरी हैं। इजरायल का आयरन बीम लेजर सिस्टम, ईरान के शाहेद ड्रोन काफी असरदार साबित हुए हैं और भारत को भी ऐसे हथियारों की तरफ फोकस करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

आखिरकार सुलझ गया देश का सबसे पुराना केस

January 18, 2023

29 मई को सालवन गांव में भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती : योगेंद्र राणा

May 14, 2025
Nishikant Dubey

निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर क्या कहा जिससे मचा हंगामा, बीजेपी ने किया किनारा ?

April 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?
  • क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!
  • सालों इंतजार के बाद अब आया WhatsApp Web का सबसे बड़ा फीचर, जानिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.