Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नई भव्य मूर्ति के साथ रामलला होंगे मंदिर में विराजमान, कमेटी बनी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 30, 2022
in राज्य
A A
Ramlala will be seated in the temple
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अयोध्या l अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. मंदिर निर्माण के साथ अब रामलला की मूर्ति को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है. रामलला के भव्य मंदिर में राम लला की बड़ी मूर्ति की स्थापना अचल मूर्ति के तौर पर की जाएगी. अचल मूर्ति वह मूर्ति होती है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के बाद उसको एक ही स्थान पर रखा जाएगा, जबकि जो वर्तमान विराजमान रामलला हैं उनको चल मूर्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा. चल मूर्ति यानी कि उत्सव मूर्ति. यह विशेष अवसरों पर रामलला के परिसर से बाहर भी निकल सकेगी और शोभायात्रा में भी शामिल हो सकेगी.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक भव्य मूर्ति स्थापना रामलला के नवनिर्मित मंदिर में करना चाहता है. रामलला के जन्म स्थान पर विराजमान रामलला और उनके चारों भाई की मूर्ति 1 फुट ऊंची है. ऐसे में साज सज्जा और फूल माला के लगने के बाद मूर्तियां पूर्ण रूप से छुप जाती हैं. वर्तमान में रामलला के अस्थाई मंदिर में मात्र 32 फुट की दूरी से रामलला के श्रद्धालुओं को दर्शन दिया जा रहा है. उस पर भी बहुत गौर से ही रामलला की मूर्ति और तीनों भाई नजर आते हैं. ऐसे में ट्रस्ट भव्य मंदिर में नव्य मूर्ति की स्थापना करेगा.

इन्हें भी पढ़े

वृद्ध महिला

उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!

March 4, 2026
अश्लील

पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

March 4, 2026
Hindu organizations protests

उत्तराखंड : विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने किया थानों में धरना-प्रदर्शन

March 3, 2026
MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
Load More

राम मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए 3 सदस्य कमेटी का भी गठन किया है, जिसमें ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सदस्य जगतगुरु माधवाचार्य, विश्व प्रपन्नाचार्य होंगे. नई कमेटी के सदस्यों की जिम्मेदारी होगी कि वह रामानंद संप्रदाय के संतो धर्माचार्यों से मुलाकात कर भगवान राम लला के भव्य मंदिर की नई मूर्ति के स्वरूप और धातु को लेकर के चर्चा करेंगे. रामलला के जन्म स्थान पर अचल मूर्ति के तौर पर विराजमान होने वाली रामलला की मूर्ति धातु और स्वरूप को लेकर के मंथन किया जाएगा और रामानंद संप्रदाय के विशेषज्ञों की राय पर नई मूर्ति का निर्माण कराया जाएगा.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि राम मंदिर के आकार प्रकार लंबाई चौड़ाई के अनुसार अब रामलला के भव्य मंदिर में नई मूर्तियों की स्थापना की जाएगी. वर्तमान में जो मूर्तियां हैं वह बहुत छोटी हैं. यह मूर्तियां लगभग 1 फुट से भी कम ऊंची हैं. भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में मात्र एक मूर्ति का ही दर्शन हो पाता है. बाकी रामलला के तीनों भाई साज, सजावट, सृंगार में छुप जाते हैं.

कामेश्वर चौपाल ने बताया कि अस्थाई मंदिर में मात्र 32 फीट की दूरी पर ही रामलला अपने चारों भाइयों के साथ विराजमान हैं और यहीं से लोग दर्शन करते हैं, लेकिन रामलला के निर्माणाधीन भव्य मंदिर में अचल मूर्ति के तौर पर भव्य और बड़ी मूर्ति की स्थापना की जानी है. जिसको लेकर ट्रस्ट ने एक कमेटी भी बनाई है. ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के निर्देश पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी सदस्य जगतगुरु माधवाचार्य और विष्णु प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महात्मा गांधी भगत सिंह

आत्म पराजय का रास्ता

October 18, 2022
Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

December 27, 2024
pm modi

शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा स्वागत

December 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.