Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, कौन करेगा टीम की कप्तानी और ओपनिंग?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2024
in खेल
A A
Captain Rohit Sharma
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई. अब यह करीब-करीब तय है कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2024-25) के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे. खबरों के मुताबिक रोहित अपने दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं और वह इस दौरान अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ होंगे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इसका जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम की कप्तानी करेंगे. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा.

गंभीर से जब पूछा गया कि अगर रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा. हेड कोच गौतम गंभीर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अगर रोहित पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होते हैं तो उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे.

इन्हें भी पढ़े

dhoni

एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

April 2, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
Load More

गंभीर ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘फिलहाल रोहित के न खेलने को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. उम्मीद है कि वह उपलब्ध होंगे. अगर ऐसा हुआ तो जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान हैं और वही कप्तान होंगे.

इसके अलावा उन्होंने रोहित की गैर-मौजूदगी में भारतीय टीम की ओपनिंग करने पर भी जवाब दिया. गंभीर ने कहा कि हमारे पास कई विकल्प हैं, जिसमें अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं और जब हम पहले टेस्ट मैच के करीब होंगे तो यह निर्णय लेंगे कि कौन टीम के लिए ओपनिंग करेगा. हम वहां बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि बुमराह ने इससे पहले 2022 में बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित 5वें टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी. उस समय कोरोना महामारी के चलते रोहित को मैच खेलने से बाहर कर दिया गया था.

जब गंभीर से पूछा गया कि रोहित की अनुपस्थिति में कप्तान की भूमिका कौन निभाएगा तो उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह उपकप्तान हैं और अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं हैं तो वह टीम की अगुवाई करेंगे.’ गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर अच्छा प्रदर्शन करने की केएल राहुल की क्षमता की भी सराहना की.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023
Mehbooba Mufti Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला से बोली महबूबा मुफ्ती- ‘BJP की गोद में बैठ जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया’

April 11, 2025

‘विरासत टैक्स’ का बहाना… पित्रोदा का ताना-बाना?

April 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.