Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

आरआरआर ने फिर रचा इतिहास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 17, 2022
in मनोरंजन, विशेष
A A
RRR movie
21
SHARES
686
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर आए दिन एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। पिछले दिन इसे गोल्डन ग्लोब्स में दो श्रेणियों के लिए नॉमिनेशन मिला और अब इस फिल्म को क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स 2023 के लिए पांच नॉमिनेशन मिले हैं, जिसके बाद फिल्म की टीम की खुशी का ठिकाना नहीं है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 में भी आरआरआर ने इतिहास रच दिया है। इसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नातु नातु) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। आरआरआर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया है, एक और दिन और आरआरआर के लिए एक और माइलस्टोन। इस खबर से फिल्म के प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं। क्रिटिक्स फिल्म चॉइस अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और प्रदर्शन को सम्मानित किया जाता है।

इन्हें भी पढ़े

Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
movie

OTT पर मौजूद है ये सस्पेंस थ्रिलरफिल्म, अंत तक बांधे रखेगी कहानी

February 7, 2026
Godaan

CM धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

February 7, 2026
IES

इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) टास्कफोर्स ने वर्जन 0.3 स्ट्रेटेजी और आर्किटेक्चर डॉक्यूमेंट्स जारी किए

February 7, 2026
Load More

आरआरआर 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 24 मार्च को दुनियाभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में दो नॉमिनेशन हासिल किए हैं।

आरआरआर को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल द्वारा बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर के रूप में सम्मानित किया गया है। सैटर्न अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी यह अपने नाम कर चुकी है। इसने फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में नैरेटिव ऑडियंस अवार्ड भी जीता था। राजामौली को इसके लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। आरआरआर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है।

आरआरआर ने रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड बीते दो दशकों से मुथु के पास था। इसने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 400 मिलियन जापानी येन यानी लगभग 24 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन आरआरआर यह आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीन्स और 31 आईएमएक्स स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।

आईएमडीबी की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में क्रक्रक्र पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स और तीसरे नंबर पर केजीएफ: 2 है। विक्रम, कांतारा, रॉकेट्री, मेजर, सीता रामम, पोन्नियन सेल्वन और 777 चार्ली भी टॉप 10 में शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
murder

साहब! पत्नी को मार डाला, आ जाओ मुझे गिरफ्तार कर लो; खौफनाक वारदात से कांप उठा लोगों का दिल!

April 18, 2025
Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज अनुभूति संग्रहालय के माध्यम से इतिहास का दर्शन

June 18, 2025
पहलवानों के धरने

पहलवानों से अब किस मुद्दे पर बात करेगी सरकार ?

June 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.