Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

युद्ध के मैदान में ‘शिकारी’ को उतार सकते हैं रूस, गिरा सकते हैं ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 26, 2022
in विशेष, विश्व
A A
russia
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मॉस्को : यूक्रेन पर हमला करने वाले पुतिन जंग जीतने के लिए सभी हदें पार करने को तैयार हैं। अब पुतिन युद्ध के मैदान में एक खूंखार स्पेशल फोर्सेस को उतारने जा रहे हैं जिन्हें ‘हंटर्स’ के नाम से जाना जाता है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस दस्ते के हर सैनिक को वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारियों और कुछ सुरक्षा अधिकारियों की तस्वीरें दी जाएंगी, जिनकी मॉस्को ‘हत्या’ करवाना चाहता है। क्रेमलिन का कहना है कि ये तस्वीरें उनकी हैं जिन्होंने ‘अपराध’ किए हैं।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक चेचेन स्पेशल फोर्सेस को यूक्रेन के जंगल में ट्रेनिंग लेते हुए देखा गया है। कीव में अपनी संभावित तैनाती से पहले सैनिकों को नमाज पढ़ते हुए देखा गया। रूसी प्रांत चेचन्या रिपब्लिक के नेता और पुतिन के करीबी रमजान कादिरोव कुछ दिनों पहले अपनी सेना से मिलने आए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि दुश्मन उन्हें अपना टारगेट नंबर-1 मानता है। उन्होंने कहा कि दुश्मन का दूसरा टारगेट उनका परिवार है।

इन्हें भी पढ़े

iran war

हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही

March 25, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग… जहाजों के लिए बनी मौत की घंटी

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

युद्ध के मैदान में उतर सकते हैं ‘शिकारी’
चेचेन लड़ाकों को ‘हंटर्स’ के नाम से जाना जाता है। कथित रूप से इन लड़ाकों को यूक्रेन के राजनेताओं और अधिकारियों को मारने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि ये चेचन्या की फेडेरल गार्ड सर्विस की दक्षिणी बटालियन से हैं। गुरुवार को कादिरोव ने सेना के अधिकारियों और पुतिन के अन्य सहयोगियों से मुलाकात की थी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है, ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन पर जीत हासिल करने के लिए पुतिन अपने सबसे घातक हथियार तो मैदान में उतार सकते हैं।

जेलेंस्की और उनके मंत्रियों की हत्या कर सकती है रूसी सेना
रिपोर्ट में एक अज्ञात पश्चिमी सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘मेरा डर है कि अगर रूसी सेना समय रहते अपना मकसद पूरा नहीं कर पाती है तो वे अपनी हिंसा में इजाफा कर सकते हैं। रूसी सैनिक किसी भी कानून या नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। पश्चिमी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर रूसी सेना कीव पर कब्जा कर लेती है तो रूस का विशेष सैन्य बल जेलेंस्की और उनके मंत्रियों की हत्या कर सकते हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पुतिन की ओर से ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ के इस्तेमाल का भी खतरा पैदा हो गया है।

पुतिन दे चुके हैं ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ गिराने की मंजूरी
युद्ध शुरू होने से पहले ब्रिटेन के एक अखबार मिरर ने कुछ रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया था कि पुतिन ने ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ को गिराने की मंजूरी दे दी है। इस महाविनाशक हथियार को फाइटर जेट से गिराया जा सकता है जो बीच हवा में फट जाता है और उसी तरह से तबाही मचाता है जैसे एक छोटे परमाणु बम को गिराने से होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस बम के गिरने से सुपरसोनिक लहर उठती हैं। इस बम के फटने से इतनी ऊर्जा और गर्मी निकलती है कि आसपास मौजूद हर चीज भाप बन जाती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Lord Dhanvantari

पहला धन निरोगी काया…

October 29, 2024
सचिवालय

CM धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

January 31, 2026
Manmohan Singh

डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, स्मारक की मांग पर घमासान!

December 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.