Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार: हरीश रावत

महंगाई से आमजन त्रस्त:  सतपाल ब्रह्मचारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 18, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष को समाप्त करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ईडी, आयकर, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस और विपक्ष की सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। भूपतवाला स्थित राधाकृष्ण धाम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर कांग्रेस और विपक्ष के दूसरे नेताओं को झूठे मुकद्मों में फंसाया जा रहा है। विपक्ष की सरकारों को भी अस्थिर किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 2016 में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस की उत्तराखण्ड सरकार को अस्थिर करने के साथ की गयी थी। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार का पतन इसका ताजा उदाहरण है। यह विपक्ष को समाप्त करने का सुनियोजित प्रयास है।

हरीश रावत ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई घंटे तक पूछताछ की। लेकिन कुछ नहीं मिला। अब ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए समन किया है। इसके विरोध में 21 जुलाई को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त तक कांग्रेस द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखण्ड के सभी जिलों में भी कार्यकर्ता 75 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि पुलिस तंत्र का दुरूपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। महंगाई के विरोध में जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026

इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

March 10, 2026
Load More

हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि भीतरघात ना होती तो हरिद्वार में कांग्रेस और अधिक सीटें जीतती। भीतरघात के चलते कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को नजदीकी अंतर से हार से का सामना करना पड़ा।

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से आमजन त्रस्त है। पहले से ही आसमान छू रही महंगाई के बीच सरकार ने आटा, दाल, चावल सहित तमाम जरूरी चीजों पर जीएसटी की नए दरे लागू कर केंद्र सरकार ने जनता की तकलीफ को और बढ़ा दिया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली व मनीष कर्णवाल ने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए सीटों के परिसीमन और पदों के आरक्षण में सरकार की हठधर्मिता के बावजूद कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समय समय पर केंद्र व राज्य सरकार की नाकामी को उजागर जनहित की बात करते हैं।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, भेल श्रमिक नेता राजबीर चौहान, किरणपाल बाल्मिीकि, छम्मन पीरजी, मुरली मनोहर, मनीष कर्णवाल, वरूण बालियान, रविश भटीजा, वीरेंद्र श्रमिक, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सभासद अमन गर्ग, नितिन यादव, हिमांशु बहुगुणा, राव शाहबाज, तरूण व्यास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

2024 का चुनावी रण, चुनाव का पांचवां चरण!

May 20, 2024
PM Modi

सम्राट भारतेश्वर धाम राष्ट्र मंदिर, पाठशाला के भूमिपूजन का पीएम मोदी को दिया निमंत्रण

September 27, 2024

राज्यपालों की नियुक्ति होनी है

July 8, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.