शिमला। हिमाचल में सरकारी स्कूलों (Himachal Government Schools) का समय ग्रीष्म और शीतकालीन स्कूलों में एक ही करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) की ओर से सभी जिला उपनिवेश को से डिटेल तलब की गई है।
इसमें उनसे पूछा गया है कि अभी उनके स्कूल कितने बजे खुलते हैं, कितने बजे बंद होने का समय है। इसके साथ ही यदि स्कूलों के समय ( School Timings) में बदलाव किया जाता है तो इससे किसी तरह की परेशानी तो नहीं आएगी । इस पर भी उनके कमेंट मांगे गए हैं।
9 बजे से तीन बजे तक हो सकती है स्कूस की टाइमिंग
बता दें की वर्तमान में विंटर वेकेशन स्कूल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगते हैं। वहीं, समर वेकेशन स्कूल सुबह 8:00 से 2:00 बजे तक लगते हैं। इन सभी का एक समान समय सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक करने का प्रस्ताव है। जिला उपनिवेश को से इसकी डिटेल आने के बाद ही राज्य सरकार को मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बारिश से ढहीं स्कूल की इमारत
बता दें कि बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद रहे थे। वहीं, कई इलाकों में भारी बारिश के कारण स्कूल की इमारतें भी ढह गई थीं।







