- 44वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के साझीदार राज्य बिहार पवेलियन के मुख्य द्वार को बिहार के सीतामढ़ी में निर्माण होने वाला पुनौराधाम सीता माता मंदिर का प्रारूप दिया गया है l
- बिहार पवेलियन के सेंटर हॉल में बिहार संग्रहालय द्वारा नामचीन लोक एवं समकालीन कलाकारों की उतकृष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी है आकर्षण का केंद्र l
- मेले के स्टेट फूड कोर्ट में बिहार के जीविका दीदी द्वारा संचालित दीदी की रसोई में मिल रहा है बिहार का स्वादिष्ट व्यंजन l
मुरार सिंह कंडारी
नई दिल्ली। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के साझीदार राज्य बिहार पवेलियन का मेले के पहले दिन दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त श्री कुंदन कुमार एवं बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव श्री बी कार्तिकेय धनजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया एवं पवेलियन में लगे सभी स्टॉल का परिभ्रमण किए l इस मौके पर बिहार सरकार के कई पदाधिकारी मौजूद रहे l

दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 14 से 27 नवम्बर 2025 तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पार्टनर स्टेट बिहार का बिहार मंडप को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान इस बार आई.टी.पी.ओ. द्वारा इस वर्ष मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुरूप नायाब रूप दिया गया है।

बिहार पवेलियन को मेले का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुरूप बिहार के कलाकारों द्वारा हाथों से निर्मित मिथिला पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, टिकुली आर्ट आदि बिहार के नायाब पेंटिंग से सजाया गया है l

बिहार पवेलियन के सेंटर हॉल में बिहार संग्रहालय द्वारा यक्षणी मूर्ति, बुद्ध की प्रतिमा एवं नामचीन लोक एवं समकालीन कलाकारों की उतकृष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र है l
बिहार पवेलियन में प्रदर्शनी सह बिक्री के हेंडलुम एवं हेंडीक्राफ्ट , जीविका दीदी, कंफेड (सुधा),तथा बिहार खादी एवं अन्य स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर बिहार के पारंपरिक हस्तकलाओं एवं हस्तकरघा उत्पाद जिनमें नालंदा का बाबन बूटी, भागलपुर का सिल्क, मिथिलांचल का मधुबनी पेंटिंग, पटना की टीकुली कला इत्यादि को स्थान दिया गया है lइसके अलावा बिहार खादी के उत्पाद एवं जीविका दीदी का स्टॉल भी मुख्य आकर्षक है l
मेले के स्टेट फूड कोर्ट में बिहार के जीविका दीदी द्वारा संचालित दीदी की रसोई में बिहार के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को लुभा रहा है l
बिहार पवेलियन को प्रत्येक वर्ष मेले के थीम के अनुरूप नयाब डिजाइन एवं रूपरेखा से सजाया जाता है। इस वर्ष बिहार मंडप के मुख्य द्वार को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में निर्माण हो रहा सीतामाता का मंदिर का प्रारूप बनाया गया है एवं मुख्य द्वार के बगल में पावापुरी मंदिर के प्रारूप का निर्माण किया गया है l







