नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके के एक घर में मंगलवार को एक घर के अंदर तीन लोग संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी नौकरी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में आज एक विवाहित जोड़े और एक नौकरानी की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और घरेलू नौकरानी सपना के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह घटना के बारे में सूचना मिली थी।
पुलिस ने बताया कि घटना के छह घंटे के अंदर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों की मौत की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगाल रही है।
इसके सात ही पुलिस मृतकों के परिजनों और पड़ोस में रहने वाले लोगों से बातकर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में जांच जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।







