नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. भारत को अगर इस ODI सीरीज पर कब्जा करना है तो उसे हर हाल में इंदौर के मैदान पर जीत दर्ज करनी होगी. इस मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. शुभमन गिल एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते ही अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा सकते हैं.
70 रन बनाकर इतिहास रच सकते हैं शुभमन गिल
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 70 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह ODI में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. शुभमन गिल ने अभी तक 60 ODI मैचों की 60 पारियों में 2930 रन बनाए हैं. इंदौर वनडे में शुभमन गिल 70 रन बनाकर भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाले भारतीय बन जाएंगे.
ध्वस्त कर देंगे शिखर धवन का रिकॉर्ड
फिलहाल भारत के लिए सबसे तेज 3000 ODI रन पूरा करने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर दर्ज है. शिखर धवन ने 72 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे. अगर शुभमन गिल इंदौर वनडे में 70 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम 61 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे कर शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. शुभमन गिल ने अभी तक ODI में 8 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं.
इंदौर में ‘करो या मरो’ का मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज दांव पर है. इंदौर में ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. भारत को अगर इस ODI सीरीज पर कब्जा करना है तो उसे हर हाल में इंदौर के मैदान पर जीत दर्ज करनी होगी. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेला गया पहला मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीता था. वहीं, राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया.







