Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ननद ने भाभी को प्रेमी की बाहों में देख बना लिया वीडियो, फिर…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 5, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
lover
16
SHARES
532
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नोएडा। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिसाना गांव में करवाचौथ के अगले दिन अधजली हालत में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान नोएडा के सैदपुर गांव की रहने वाली मनीषा (20) के रूप में हुई है। पुलिस की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि मनीषा की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। भाभी का प्रेमी भी सिसाना गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मनीषा उनके अवैध संबंध में बाधा बन रही थी।

मृतका की भाभी और उसके प्रेमी ने नोएडा में हत्या करने के बाद शव को सिसाना गांव में लाकर आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाभी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीमें प्रेमी युवक को गिरफ्तार करने के प्रयासों में लगी हैं। ग्रामीणों को सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास गत गुरुवार 2 नवंबर की सुबह सूटकेस में बंद शव में आग लगती दिखाई दी थी।

इन्हें भी पढ़े

Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो सूटकेस के अंदर महिला का शव रखा हुआ था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को पुलिस ने एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मनीषा के रूप में हुई, जो नोएडा के सैदपुर गांव की रहने वाली थी। पूछताछ में पता चला है कि मनीषा की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की है। मनीषा उन दोनों के प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही थी। मनीषा की भाभी का प्रेमी सिसाना गांव का ही रहने वाला है और काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा है। फिलहाल मृतका की भाभी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो कथित तौर पर मनीषा ने महिला व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख वीडियो बना लिया था। इसके बाद से भाभी द्वारा उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा था। आशंका है कि हो सकता है इसी वजह में तो मनीषा की हत्या हुई हो।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vinesh Phogat

शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने पहुंची विनेश फोगाट!

August 31, 2024
Cm yogi

अटल जी ने किया बाबा साहेब के सपने को साकार करने का प्रयास, मोदी जी ने दी गति: CM योगी

April 15, 2025
india economy

भारत की आर्थिक प्रगति में अब तो ईश्वर भी कर रहा है सहयोग!

June 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.