नई दिल्ली। बीजेपी ने राहुल गांधी पर एक बार फिर से जोरदार हमला किया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए तंज कसा है जो अब वायरल हो रहा है। बीजेपी में Grok AI को अपने पोस्ट में शामिल करते हुए एक मीम्स बनाया है। जिसके जरिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को निशाना बनाया है।
जानिए वीडियो में क्या है?
बता दें कि, बीजेपी के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पंचायत वेब सिरिज का एक क्लिप शेयर किया है। जिसक जरिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ तंज कसा गया है।
वीडियो में एक सवाल किया गया है। जिसमें GROK AI से पूछा गया है कि, क्या 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे? और इसके जवाब के लिए पंचायत वेब सिरिज का एक क्लिप को एड किया गया है। वहीं पोस्ट के कैंप्शन में लिखा गया है कि,बेटा, तुमसे ना हो पाएगा..’। देखिए वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वहीं बीजेपी का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर मिम्स के जरिए किए गए तंज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लग गई है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
वहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि, ‘अभी तो शुरुआत है @grok धीरे धीरे सबका पोल खोलेगा, तब तक wait and watch’ वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘Elon Musk कांग्रेस से मिला हुआ है’। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि, ‘Are @grok अब ये क्या है’.







