Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल कांग्रेस में दो फाड़! बाप-बेटे के बीच फिर बढ़ी तकरार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 11, 2023
in राज्य
A A
23
SHARES
752
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल कांग्रेस और विवादों का नाता बेहद गहरा है. दोनों का जोड़ ऐसा है कि छोड़े नहीं छूटता हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार के सामने एक के बाद एक परेशानी सामने खड़ी हो रही है. कभी विधायक गीता ज्ञान दे रहे हैं, तो कभी मंत्री इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं. यही नहीं, मंत्री एक दूसरे के बयान को बचकाना बताकर सरकार की परेशानी बढ़ाने का भी काम कर रहे हैं. ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है. यहां पूर्व विधायक और शिक्षा के मुख्य संसदीय सचिव रहे नीरज भारती ने अपने ही पिता कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को नसीहत दे डाली है.

‘आप अपने जिले पर ध्यान दें’
नीरज भारती ने फेसबुक पर लिखा- ‘चौधरी चंद्र कुमार जी अपनी ही कांग्रेस पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों पर तंज कसने से अच्छा है कि आप अपने जिले पर ध्यान दें. हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगडा के आप एक मात्र मंत्री हैं. सरकार में इसलिए अपनी पार्टी के चुने हुए विधायकों पर टिप्पणी करने की बजाय इस सबसे बड़े जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में सोचें, जो आज से आठ महीने पहले भी वही थे और आज भी वही हैं. जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बारे में सोचें, जिन्हें यह अधिकारी मुंह नहीं लगा रहे हैं. उस विधायक पर भी नजर रखें, जो आपका और मुख्यमंत्री सुक्खू जी खास होने का ढोंग रच कर इन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ बनाकर बैठा है.’

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

भारती ने क्यों दी पिता को नसीहत?
इससे पहले वीरवार को राज्य सचिवालय में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने विधायक राजिंदर राणा और सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा था कि समय बहुत बलवान होता है, इन्सान नहीं. उन्होंने गीता के श्लोकों का वर्णन करते हुए बताया था कि समय के आगे व्यक्ति की कोई हैसियत नहीं होती. उन्होंने कुछ नेताओं को महत्वकांक्षी बताने के साथ ऐसी टिप्पणियों को अनुशासनहीनता भी करार दिया था. चौधरी चंद्र कुमार का यह बयान वायरल हुआ और इसी बयान के बाद बेटे नीरज भारती ने अपने ही पिता को सोशल मीडिया के जरिए नसीहत दे डाली.

विधायक राजिंदर राणा ने क्या लिखा था?
दो दिन पहले ही सुजानपुर के विधायक राजिंदर राणा ने लिखा था- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं. जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं. महाभारत का प्रसंग देखिए- पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था. एक ज़िद ने महाभारत रच दिया. सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दूरी, है बेहद जरूरी. राणा की इसी पोस्ट पर मंत्री पद की दौड़ में शामिल हुए थे. विधायक सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया था. सुधीर शर्मा ने लिखा था- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान. भीलां लूटी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण. यानी तुलसीदास जी कहते हैं- समय ही व्यक्ति को सर्वश्रेष्ठ और कमजोर बनता है. अर्जुन का वक्त बदला, तो उसी के सामने भीलों ने गोपियों को लूट लिया. जिसके धनुष की टंकार से बड़े बड़े योद्धा घबरा जाते थे.

नाराज हैं पूर्व विधायक नीरज भारती!
दरअसल, नीरज भारती स्थानीय कार्यकर्ताओं के काम न होने की वजह से नाराज हैं. उनका आरोप यह भी है कि जिन अधिकारियों की नियुक्ति भाजपा सरकार के दौरान हुई थी, वही अधिकारी कांग्रेस सरकार में भी कम कर रहे हैं. इसी वजह से कार्यकर्ताओं के कम लटके पड़े हैं. नीरज भारती समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात जनता के सामने रखते हैं. इससे पहले भी नीरज भारती ने 31 मई को एक पोस्ट लिखकर व्यवस्था परिवर्तन पर सवाल खड़े किए थे.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
G-20

G-20 : भारत कैसे बनता जा रहा है ग्लोबल साउथ का लीडर?

September 11, 2023
CSIR-IHBT on Poshan Maitri Abhiyan

पोषण मैत्री अभियान पर सीएसआईआर-आईएचबीटी में हुआ सेमीनार का आयोजन

April 26, 2022
प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

March 21, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.