Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मेयर चुनाव से पहले सदन में संग्राम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 6, 2023
in दिल्ली
A A
dilli सदन hangama
22
SHARES
748
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : मेयर चुनाव से पहले एमसीडी में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के बीच जमकर झड़प हुई। नारेबाजी और धक्का-मुक्की से लेकर बात हाथापाई तक पहुंच गई। शपथ लेने के बाद पीठासीन अधिकारी ने सबसे पहले एलजी की ओर से मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने की बात कही तो अचानक माहौल बिगड़ गया। भारी हंगामे के बीच कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।

एक सदस्य ने शपथ ली ही थी कि आप सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद पीठासीन अधिकारी के पास पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। जवाब में भाजपा के पार्षदों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद बेचों पर खड़े हो गए। एक दूसरे को धक्का-मुक्की करने लगे। भाजपा और ‘आप’ ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

गौरतलब है कि एलजी ने 10 पार्षदों को मनोनीत किया है। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जाहिर की है और प्रक्रिया को गैर-संवैधानिक करार दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को खत लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले तो गैर कानूनी तरीके से एलजी ने 10 सदस्यों को मनोनीत किया फिर भाजपा का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। अब मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाकर उन्हें वोटिंग में शामिल करने की कोशिश की जा रही है, जबकि मनोनीत सदस्यों को वोटिंग का अधिकार नहीं होता है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालों!चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…। अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?’

वहीं, बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि यह साफ है कि मनोनीत सदस्यों को वोटिंग का अधिकार नहीं होता है। आप शपथ क्यों नहीं होने दे रहे हैं। शपथ के बाद आप वोटिंग होने दीजिए। डर क्यों रहे हैं? आप को पता है कि नंबर गेम में पिछड़ गई है, इसलिए हंगामा किया जा रहा है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जो पार्टी सत्ता में है, सदन में भी नंबर ज्यादा है, उसके बावजूद इस तरह हल्ला-गुंडागर्दी करना आश्चर्य का विषय है। वे मानसिक और नैतिक रूप से हार चुके हैं। उन्होंने निगम के सदन को अखाड़ा बना दिया है। ऐसा लगता है कि आप को डर है कि उनके लोग ही उनका साथ ना दें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi to Amit Shah

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने अमित शाह से की बात!

April 23, 2025

जातिगत गणना के साथ सामाजिक न्याय की नई राह, डिजिटल भारत का सशक्त कदम !

June 16, 2025
Chief Minister Pushkar Dhami

मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की प्रेस वार्ता !

June 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.