Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने किया विधायकों का अपमान, जल्द गिरेगी सरकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 2, 2024
in राज्य
A A
CM Sukhwinder Singh Sukhu
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद मचा सियासी घमासान जारी है और हर दिन नई सियासत देखने को मिल रही है। कांग्रेस से बागी हुए सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर विधायकों को जलील करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भी निशाने पर लिया है।

राजेंद्र राणा ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा है कि कई बार हाईकमान को अवगत करवाया गया कि प्रदेश सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों को अपमानित करते हैं तथा उनके काम नहीं करते। हाईकमान के संज्ञान में यह भी लाया गया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार की बजाय सीएम सुक्खू के मित्रों की सरकार रह गई है। लेकिन कई बार यह मुद्दा उठाने के बावजूद भी पार्टी हाईकमान पर कोई असर नहीं हुआ।

इन्हें भी पढ़े

leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात पर राजेंद्र राणा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के परिवार व उनके समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू ने जलालत की है, उसे पूरा प्रदेश जानता है। छह बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए दो गज जमीन नहीं देने से यह साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री छोटे दिल का आदमी है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भी इस सरकार से और मुख्यमंत्री से परेशान हैं और आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। प्रदेश के कई कांग्रेस विधायक संपर्क में हैं और वो आना चाहते हैं और जल्द यह सरकार गिर जाएगी।

सदस्यता रद्द करने पर उन्होंने कहा कि स्पीकर ने दबाव में सदस्यता रद्द की है और जल्द इसे कोर्ट में चुनौती देंगे। मुख्यमंत्री हल्की सोच रखते हैं और हल्केपन पर आ गए हैं। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के समर्थकों पर दबाव बना रहे हैं और उनके निजी व्यवसायिक कार्यों में अड़गा अड़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे और उनके सहयोगी विधायक मुख्यमंत्री के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगे।

राजेंद्र राणा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले नौ विधायकों ने हिमाचल के हितों व अस्मिता की रक्षा की है। हिमाचल से संबंध रखने वाले व्यक्ति को राज्यसभा पहुंचाया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि बीते सवा साल में प्रदेश की हालत बदतर हो गई है। सड़कों पर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवकों के परीक्षा परिणाम नहीं निकाले जा रहे हैं। प्रदेश की जनता के साथ किए गए वायदे और गारंटियां पूरी नहीं की गईं। सीएम के मित्रों के काम हो रहे हैं और चुने गए विधायकों को जलील किया जा रहा है।

राणा ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के 23 वर्ष हिमाचल को दिए हैं और पूरा प्रदेश जानता है कि इस अवधि में उनके पास आए हर व्यक्ति की उन्होंने मदद की है और जरूरतमंदों को सहारा दिया है। उन्होंने कहा कि नौ विधायकों ने मुख्यमंत्री के काम करने के तौर तरीकों से खफा होकर यह कदम उठाया है। हाईकमान से बात उठाई गई कि अगर हिमाचल को बचाना है तो सुक्खू को हटाकर किसी भी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन हाईकमान के कान में जूं तक नहीं रेंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से पूरे देश में ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है, वैसे ही हिमाचल में भी उसका यही हाल हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल का मुख्यमंत्री देश का सबसे झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री है। राणा ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों ने लंबा समय सोच-समझकर यह कदम उठाया है और हम कांग्रेस में पुनः वापस आने के लिए संपर्क साध रहे हैं, यह सरासर झूठ है।

राणा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के और भी कई विधायक हैं, जो आना चाहते हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने उन विधायकों पर पुलिस की पहरेदारी क्यों बिठा दी है। मुख्यमंत्री के काले नाग की संज्ञा देने पर राजेंद्र राणा ने कहा कि इसका फैसला प्रदेश की जनता करेगी कि किसने प्रदेश की पैरवी की और किसने प्रदेश के हित बेचे हैं। उन्होंने कहा कि सवा साल में इस मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को रिवर्स गेयर में डालकर विकास की दृष्टि से पीछे धकेला है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि और वेंसार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ खनन कार्य प्रारंभ करने हेतु समझौता

September 11, 2023

पीएम मोदी बोले – वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने एक व्यक्ति एक प्रयोगशाला दृष्टिकोण अपनाएं

October 17, 2022

क्या पाकिस्तान फिर टूट जाएगा?

July 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.