Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

फूड पैकेट में हानिकारक चीजों का ब्योरा लिखने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Supreme court
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जल्द ही पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर उनमें मौजूद हानिकारक चीजों को लेकर चेतावनी देखने को मिल सकती है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने इस पर विचार के लिए एक कमेटी बनाई है. सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई बंद कर दी. कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया कि वह 3 महीने में सरकार को रिपोर्ट सौंप दे.

3S एंड आवर हेल्थ सोसाइटी नाम की संस्था की तरफ से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में नोटिस जारी किया था. याचिका में मांग की गई थी कि खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से में यह लिखा होना चाहिए कि इसमें चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट्स जैसी चीजों की कितनी मात्रा है. याचिकाकर्ता ने बताया था कि भारत में हर 4 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है. पैकेज्ड फूड में मौजूद तत्व शुगर, हृदय रोग से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों तक की वजह बन रहे हैं. इस तरह की गैर संक्रामक बीमारियों से हर साल भारत में 60 लाख मौतें होती हैं

इन्हें भी पढ़े

college student

बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

April 11, 2026
hybrid cars

जानें क्यों हाइब्रिड गाड़ियां बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?

April 10, 2026
गिरफ्तार

ISI के बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

April 10, 2026
rafale jet india

राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त!

April 10, 2026
Load More

याचिकाकर्ता ने कहा था कि इस तरह के खाद्य पदार्थों की जबरदस्त मार्केटिंग की जाती है. इससे प्रभावित होकर लोग, खास तौर पर बच्चे इन्हें खरीदते हैं. वजन में असामान्य बढ़ोतरी से लेकर पोषण के अभाव जैसी कई समस्याओं की यह वजह है. सरकार का कर्तव्य है कि वह इस तरह के जंक फूड से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को आगाह करे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. कोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से जवाब मांगा था.

जस्टिस जे बी पारडीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने याचिकाकर्ता की तरफ से वकील राजीव द्विवेदी पेश हुए. जस्टिस पारडीवाला ने उनसे हल्के फुल्के अंदाज में कहा, ‘क्या आपके घर में बच्चे हैं? उनसे बात कीजिए तो पता चलेगा कि कुरकुरे क्या है या मैगी क्या है?  उन्हें इस बात से मतलब नहीं कि पैकेट पर क्या लिखा है. उनकी दिलचस्पी उसमें होती है, जो पैकेट के अंदर है.’

जजों ने याचिकाकर्ता की तरफ से रखी गई मांग को उचित मानते हुए केंद्र सरकार और FSSAI के वकील से सवाल किया. FSSAI के वकील ने कहा कि वह खाद्य पदार्थ में मौजूद सामग्री का ब्योरा पैकेट के अगले हिस्से में दर्ज करने के लिए नियम बदलने पर विचार कर रहा है. इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है. कमेटी ने अब तक लगभग 14 हजार लोगों से सुझाव और आपत्तियां ली हैं. इस पर जजों ने कमेटी से कहा कि वह 3 महीने में FSSAI को रिपोर्ट दे, जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
EWS आरक्षण

अगले चरण की आरक्षण राजनीति!

April 26, 2023
pm modi

ब्रिगेड मैदान से पीएम मोदी का ऐलान–बंगाल में बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता

March 15, 2026
National Conference of PRSI

पीआरएसआई के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर हुआ गहन मंथन

December 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितने खुश हैं आप? DMRC शुरू करने जा रहा सर्वेक्षण
  • कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए भारत पर क्या होगा इसका प्रभाव
  • बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.