Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

इस राज्य में हिंदू से मुस्लिम बनाने का हैरान कर देने वाला खेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 25, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
Hindu to Muslim
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने बुधवार देर रात धार्मिक कार्यक्रम में छापा मारा. यहां पर कई आपत्तिजनक सामग्री मिला. साथ ही मौके पर कव्वाल और धर्म परिवर्तन करा रहे रैकेट के सरगना सहित 18 लोग मौजूद थे. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. इनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है.

मामला देवगांव थाना अंतर्गत चिरकिहिट गांव का है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि चिरकिहिट गांव में प्रलोभन देकर हिंदू से मुस्लिम में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा. वहां देखा कि काफी संख्या में लोग जमा थे.

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Shri Ram Katha and Ram Darbar Pran Pratishtha Mahotsav created a divine atmosphere.

भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल

March 21, 2026
मंत्री भूपेंद्र यादव

वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

March 21, 2026
Load More

मुस्लिम धर्म की तारीफ, हिंदू धर्म को पाखंडवाद बताया

सभी लोग मजार पर त्रिशूल, फूल की माला लपेटकर और हरा कपड़ा बांधकर कव्वाली गाते हुए तकरीर पढ़ रहे थे. साथ ही मुस्लिम धर्म की तारीफ की जा रही थी और हिंदू धर्म की मान्यताओं को पाखंडवाद और झूठा बताया जा रहा था. साथ ही हिंदुओं को प्रलोभन देकर मुसलमान बनाने का काम किया जा रहा था.

पुलिस ने घेराबंदी कर धर्म परिवर्तन कराने वाली दो महिलाओं और 16 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया है. आरोपियो ने बताया कि हम लोगों को हिंदू से मुस्लिम में धर्म परिवर्तन कराने पर रुपये मिलते हैं. आज भी हम लोग धर्म परिवर्तन कराने के लिए इकट्ठा हुए थे.

धर्म परिवर्तन के स्थल पर पहुंची पुलिस ने भारी मात्रा में सामान भी जब्त किया है. इसमें 7 त्रिशूल, दो फोटो, दो ढोल, दो साउंड मिक्सर, एक हारमोनियम, भगोना, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एक जनरेटर, एक टेंपो, एक बुलेट और एक अर्टिगा कार बरामद की गई है. साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अवधेश, सरोज, उषा देवी, पन्नालाल, फरीद मोहम्मद, मोहम्मद शबरोज, रमजान, रशद, शहाबुद्दीन, सिकंदर, हसीना, मोहम्मद जावेद, कुंदन, परवेज, इरफान, साबिर अली, आकाश, सरोज और जावेद अहमद शामिल हैं.

मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. सादे कपड़ो में पुलिस को भेजकर मामले की तफ्तीश कराई गई. इसके बाद थाने से पुलिस बल भेजकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि चिरकिहिट गांव के अवधेश पासी के घर यह लोग धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे.

इस गिरोह का सरगना मैनपुरी का रहने वाला सिकंदर है. उसको भी गिरफ्तार किया गया है. इसके द्वारा अवधेश पासी के घर पर मजारनुमा स्थल तैयार कर कव्वाली गाते हुए तकरीर की जा रही थी. बीमारी ठीक करने और अन्य प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की योजना थी.

मामले की विवेचना के लिए स्पेशल टीम का गठन

अवधेश ने बताया कि वह चार-पांच साल से बाराबंकी देवा शरीफ जा रहा था. वहां उसकी मुलाकात सिकंदर से हुई. सिकंदर देवा शरीफ में झाड़-फूंक का काम करता था. फिलहाल, जनपद स्तर पर इस पूरे प्रकरण की विवेचना के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है. साथ ही स्थानीय स्तर पर एलआईयू और अन्य एजेंसियों के द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
SSC students Ramlila ground in Delhi

SSC छात्रों का दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन, भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग, 44 हिरासत में !

August 25, 2025

वापिस होगा बाईडन बनाम ट्रंप का मैच!

May 2, 2023
electricity

बिजली क्षेत्र में संकल्पित प्रयासों से प्रदेश बना सरप्लस स्टेट

January 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.