Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

स्वामी शिव स्वरूप बने महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के उत्तराधिकारी

गुरू पंरपरा को आगे बढ़ाएंगे स्वामी शिव स्वरूप-म.म.स्वामी कपिल मुनि

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2022
in धर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। देवपुरा स्थित श्री गुरू मण्डल आश्रम में आयोजित उत्तराधिकार विधि समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में स्वामी शिव स्वरूप को श्री गुरू मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने स्वामी शिव स्वरूप को तिलक चादर प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने तथा संचालन महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि श्री गुरू मण्डल आश्रम महान विद्वान संतों की परम्परा को समाहित किए हुए है। आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगवत स्वरूप ने स्वामी शिव स्वरूप जैसे योग्य शिष्य का उत्तराधिकारी के रूप में चयन कर सराहनीय कार्य किया है। संत समाज को पूरा विश्वास है कि स्वामी शिव स्वरूप गुरू परम्परा का पालन करते हुए आश्रम को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करेंगे। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरू ही शिष्य को ज्ञान का बोध कराकर उसके जीवन को भवसागर से पार लगाते हैं। स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के उत्तराधिकारी नियुक्त किए गए स्वामी शिव स्वरूप अपने गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान का अनुसरण करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। समस्त संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है।

स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के उत्तराधिकारी नियुक्त किए गए स्वामी शिव स्वरूप आश्रम की सेवा परंपरा को मजबूत करेंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत महापुरूषों की उपस्थिति में होने वाला प्रत्येक कार्य सफल होता है। उन्हें पूरी आशा है कि संत समाज स्वामी शिव रूवरूप पर सदैव अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखेगा। गुरू कृपा से प्राप्त समस्त ज्ञान उन्होंने स्वामी शिव स्वरूप को सौंप दिया है। संत समाज के आशीर्वाद से स्वामी शिव स्वरूप आश्रम की परंपरांओं को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरू का प्रत्येक वचन मंत्र है। गुरू के वचनों व आज्ञा का पालन करने वाले शिष्य का कल्याण निश्चित है। स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी शिव स्वरूप महाराज गुरू की सेवा करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे। स्वामी शिव स्वरूप महाराज ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं उन्हें गुरू के रूप में महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ है। संत समाज के आशीर्वाद व गुरू से प्राप्त ज्ञान के अनुसार आश्रम की सेवा परंपरा को विस्तार देंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी महाराज ने कहा कि गुरू ही शिष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश कर अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं। गुरू की कृपा से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी शिवानंद, महंत गंगादास, महंत दामोदर शरण दास, कथा व्यास स्वामी शिवानन्द, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानन्द, स्वामी विवेकानन्द, श्रीमहंत अद्धैतानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत प्रेमदास, महंत सुरेश मुनि, महंत गोविंद दास, स्वामी विज्ञानानन्द, महंत भरतदास, महंत देवानन्द, स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, आचार्य जगदीश, गोपाल सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष व श्रद्धालु मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े

navratri

चैत्र नवरात्र : नौ दिनों तक करना होगा इन 5 नियमों का पालन, तभी मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

March 13, 2026
शनिदेव

41 दिन शनि अस्त! 13 मार्च से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

March 11, 2026
Kalashtami Vrat

11 या 12 मार्च कब रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानिए तिथि और महत्व

March 9, 2026
वास्तु शास्त्र

घर में बढ़ती कलह और बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

March 8, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चर्चिल के ब्रिटेन में ऋषि सुनक का क्या काम?

August 1, 2022
brics 2024

BRICS सम्मेलन में अपने हितों को रखते विश्व के देश!

October 25, 2024

लापता नाइजीरियाई नागरिकों की तलाश

May 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.