Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वो कांग्रेसी राज्य जहां पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने वाला है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 9, 2023
in राज्य
A A
Petrol-Diesel
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य की एक बड़ी आबादी की सेहत को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब गरीबी की रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वालों को स्वास्थ्य बीमा सेवा मुहैया कराने के लिए जो फैसला लिया है, उसकी चारों ओर जमकर चर्चा हो रही है. हालांकि ये फैसला सुर्खियों में इसलिए भी है क्योंकि इस वजह से राज्य में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं.

सरकार ने लिया सेस बढ़ाने का फैसला

इन्हें भी पढ़े

leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

दरअसल राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्डधारकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य में बेचे जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर 50 पैसे से 1 रुपये तक सेस यानी उपकर लगाने पर विचार कर रही है. प्रस्तावित टैक्स से हर साल 1200 करोड़ रुपये से 1500 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा होने की उम्मीद है, जिससे कर्नाटक की बीपीएल आबादी को हेल्थ इंस्योरेंस मुहैया कराने में आसानी होगी.

प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य और दुर्घटना कवरेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा, ‘टैक्स बढ़ने से राज्य के उपभोक्ताओं पर मामूली असर पड़ेगा. महज 50 पैसे से 1 रुपये की बढ़ोतरी का उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होगा, बल्कि लोगों के सहयोग से गरीब तबके के इलाज में मदद मिलेगी. राज्य में हासिए पर रह रहे लोगों को इस तरह हम 25 लाख रुपये का दुर्घटना और स्वास्थ्य कवरेज दे सकेंगे.’

सरकार की इस योजना के परवान चढ़ने से सूबे के करीब 1 करोड़ 80 लाख बीपीएल कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य और दुर्घटना कवरेज मिल सकेगा. ऐसे में राज्य का लेबर डिपार्टमेंट सरकार को ऐसा प्रस्ताव सौंपने पर काम कर रहा है.

आज की बात करें तो अभी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बीते शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर ही थी. जबकि बेंगलुरु में आज डीजल की कीमत 87.97 रुपये प्रति लीटर है.

किस राज्य में सबसे महंगा है पेट्रोल

कर्नाटक की सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर सेस बढ़ाने की तैयारी में है, इससे इतर क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे महंगा पेट्रोल किस राज्य में मिलता है? अगर नहीं तो आइए बताते हैं. डीजल की कीमत बढ़ते ही बाकी सब चीजों मने राशन पानी से लेकर हर सामान की कीमत बढ़ जाती है. पेट्रोल-डीजल के रेट से हर इंसान का सीधा कनेक्शन होता है. कहीं आने-जाने से लेकर, सामानों की आवाजाही के लिए पेट्रोल-डीजल लगता ही है.

क्यों महंगा है पेट्रोल-डीजल?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत सेंट्रल टैक्स के साथ-साथ राज्य सरकार का VAT भी लगता है. वर्तमान में देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है. श्रीगंगानगर में देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मिलता है. इस वजह से पेट्रोल पंप डीलर्स ने कुछ समय पहले हड़ताल की थी.

श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम लंबे समय से 110 रुपये के पार है. फिलहाल यहां करीब 113.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है. इस जिले में राजधानी जयपुर से भी करीब 5 रुपये मंहगा तेल मिलता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नेता वहीं सच्चा जो विचारवान!

June 13, 2022
air pollution

दिल्ली: वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त…”हमारे पास जादू की छड़ी नहीं…हवा खराब है, केवल वैज्ञानिकों पर मत छोड़ें!

November 27, 2025

राजनीति में विचारधारा का क्या कोई महत्त्व नहीं

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.