Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

PM मोदी के तमिलनाडु दौरे की वो एक तस्वीर, जो इतिहास में दर्ज हो गई!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 20, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी लगातार दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के श्रीरंगम में रामायण से जुड़े प्राचीन मंदिर श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की और विद्वानों से ‘कंब’ रामायण का पाठ सुना. प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में आनेवाले पहले प्रधानमंत्री है. उन्होंने इस दौरान पारंपरिक परिधान पहना था और भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा-अर्चना की. मोदी ने इस दौरान श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किए. उन्हें मंदिर के पुजारियों ने ‘सदरी’ प्रदान की. प्रधानमंत्री ने वैष्णव संत-गुरु श्री रामानुजाचार्य और श्री चक्रथाझवार को समर्पित कई ‘सन्नाधि’ में प्रार्थना की. इसी बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है.

Prime Minister Narendra Modi greets an elderly woman during his roadshow in Tamil Nadu. pic.twitter.com/qmiqSJhnTi

— ANI (@ANI) January 20, 2024

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
Load More

दरअसल, यह तस्वीर उस समय की है जब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के चेन्नई में रोड शो कर रहे थे. इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे. ठीक उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अपने घर से पीएम मोदी के रोड देखने के लिए निकली, जैसे ही उसने दरवाजा खोला पीएम मोदी का काफिला उसके सामने से गुजरा. पीएम मोदी ने बुजुर्ग महिला को देखते ही अभिवादन किया तो जवाब में महिला ने भी पीएम के अभिवादन का जवाब ऐसे दिया मानों वह पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रहीं हैं. यह शानदार तस्वीर कैप्चर हो गई और जमकर वायरल हुई है.

चिरपरिचित अंदाज में अभिवादन

यह तस्वीर इसलिए भी खास लग रही है क्योंकि उस महिला का गेस्चर देखते ही बन रहा है. महिला के घर के दरवाजे की तस्वीर भी शानदार लग रही है और महिला एकदम पीएम मोदी की तरफ देख रही है. इधर पीएम मोदी भी अपने काफिले की कार के दरवाजे के पास खड़े हो कर चिरपरिचित अंदाज में लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. तस्वीर जैसे ही वायरल हुई लोगों ने इसे हाथोंहाथ ले लिया. कुछ लोगों ने तो यह भी लिख दिया कि ‘पीपुल्स पीएम’ का इससे बड़ा उदाहरण शायद ही दिखा होगा.

इतिहास में दर्ज हो गई तस्वीर!

इस तस्वीर ने ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि अन्य जगहों पर भी विमर्श छेड़ दिया कि यह तस्वीर इतिहास में दर्ज हो गई है. फिलहाल पीएम मोदी अपने दक्षिण दौरे पर हैं. इसी कड़ी में पीएम ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में भी अर्चना की है. उन्होंने मंदिर में हाथी को भोजन देकर उसका आशीर्वाद भी प्राप्त किया. मंदिर के इष्टदेव को तमिल में ‘रंगनाथर’ के नाम से जाना जाता है. धार्मिक विद्वानों के अनुसार, श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी की मूर्ति भगवान विष्णु का एक रूप है जिसकी मूल रूप से पूजा भगवान राम और उनके पूर्वजों ने की थी.

पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए श्री राम के आराध्य रंगनाथस्वामी से आशीर्वाद मांगा है. मंदिर में प्रधानमंत्री ने ‘कंब’ रामायण के छंद सुने जो रामायण के प्राचीन संस्करणों में से एक है. ‘कंब’ रामायण की रचना महान तमिल कवि कंबर ने 12वीं शताब्दी में की थी. प्रधानमंत्री ने जिस मंदिर में दर्शन किए हैं उसका ‘कंब’ रामायण से गहरा संबंध है. श्रीरंगम मंदिर में ही कंबर ने सार्वजनिक रूप से अपनी रामायण प्रस्तुत की थी जो लोगों को खूब पसंद आई. कंबर को ‘कवि चक्रवर्ती’ के नाम से भी जाना जाता था. उस अवसर की स्मृति में आज भी एक ‘मंटप’ है जिसे ‘कंब रामायण मंटपम’ कहा जाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dharmendra

नहीं रहे धर्मेंद्र… 89 की उम्र में निधन… बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ का युगांत!

November 24, 2025
diabetes

डायबिटीज के टाइम बम पर भारत!

January 14, 2026

प्रतीक और प्रतिनिधित्व

June 30, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.