Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

2025 में पूरी तरह बदल जाएगी सेना, जानें 5 बड़ी बातें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 9, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Indian Army's K-9 Vajra
14
SHARES
453
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत की सेना 2025 में तमाम सुधार लागू करने जा रही है. एकीकृत सैन्य कमान ‘‘निर्बाध तरीके से शुरू करने’ के लिए उठाए जा रहे सक्रिय कदम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग के माध्यम से स्वदेशी समाधानों का उपयोग एवं रक्षा कूटनीति को बढ़ावा देना, 2025 में सेना के सुधारों के खाका का हिस्सा हैं. सेना के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित किया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ये सुधार देश की रक्षा तैयारियों में ‘अभूतपूर्व’ प्रगति की नींव रखेंगे और 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता सुनिश्चित करेंगे. 5 प्वाइंट्स में जानें सेना का प्लान.

रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारतीय सेना ने ‘भविष्य के लिए तैयार सेना की दिशा में अपना रास्ता तय करने’ के लिए इस खाके के साथ अपनी परिवर्तनकारी पहलों की दिशा में ‘तेजी से कदम बढ़ाना शुरू’ कर दिया है. ‘सुधारों का वर्ष’, सेना द्वारा पहले से अपनाए गए ‘परिवर्तन का वर्ष’ (2023) और ‘प्रौद्योगिकी अपनाने का वर्ष’ (2024-2025) घोषित किए जाने के तुरंत बाद आया है.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Load More

एक सूत्र ने कहा, ‘सार्थक बदलाव के लिए अधिक समय की आवश्यकता’ को स्वीकार करते हुए सेना ने पहले ही 2023 से 2032 को ‘परिवर्तन का दशक’ माना है.’ उसने कहा कि 2025 को ‘सुधारों के वर्ष’ के रूप में घोषित करना ‘इस दीर्घकालिक पहल को रणनीतिक दिशा और प्रोत्साहन प्रदान करता है’.

रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि सुधार के लिए सेना का व्यापक दृष्टिकोण पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है. ये स्तंभ क्रमश: संयुक्तता और एकीकरण, सुरक्षा बल का पुनर्गठन, आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी संचार, प्रणाली और प्रक्रियाएं तथा मानव संसाधन प्रबंधन हैं. सूत्र ने कहा, ‘एकीकृत सैन्य कमान को निर्बाध तरीके से शुरू करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं.’

रक्षा मंत्रालय ने सुधारों के लिए नौ व्यापक क्षेत्रों की पहचान की है, जिनमें संयुक्तता और एकीकरण को बढ़ावा देना, साइबर, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे नए डोमेन पर ध्यान केंद्रित करना, अंतर-सेवा सहयोग और प्रशिक्षण, रक्षा कूटनीति को बढ़ावा देना, रक्षा अधिग्रहण प्रक्रियाओं को सरल और समयबद्ध बनाना, प्रमुख हितधारकों के बीच गहन सहयोग सुनिश्चित करना, बाधाओं को दूर करना, अक्षमताओं को समाप्त करना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना शामिल है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनवरी को ऐतिहासिक घोषणा में 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित किया था, जो अधिक चुस्त, तकनीकी रूप से उन्नत और युद्ध के लिए तैयार सशस्त्र बलों की ओर एक निर्णायक बदलाव का संकेत है. इस दूरदर्शी घोषणा में नौ व्यापक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत के रक्षा तंत्र को ’21वीं सदी की शक्ति’ में बदलना है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस डोजियर भेजती थी, हम घर में घुसकर मारते हैं : पीएम मोदी

April 30, 2024
pregnant

उत्तराखंड : अतिथि शिक्षिकाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

September 7, 2024
पारंपरिक कशीदाकारी

बदलते जलवायु के साथ बदल रही है एक पारंपरिक कशीदाकारी कला

December 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.