Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आगे झुका BCB!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 15, 2026
in खेल
A A
Bangladesh withdraws T20 World
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: तमीम इकबाल को बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम द्वारा ‘इंडियन एजेंट’ कहने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट में घमासान मचा हुआ है. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इसका कड़ा विरोध किया. गुरुवार को बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हित में काम करने वाली एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि जब तक नजमुल का इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे. इसी कारण बीपीएल 2026 का पहला मैच शुरू नहीं हुआ जबकि टॉस के लिए रेफरी मैदान पर पहुंच गए थे लेकिन कप्तान नहीं आए. बीसीबी ने नजमुल हुसैन को उनके पद से हटा दिया है.

बीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यह सूचित करना चाहता है कि, हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद और संगठन के सर्वोत्तम हित में, बीसीबी अध्यक्ष ने नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन के रूप में उनकी ज़िम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का फैसला किया है. यह फैसला बीसीबी संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत BCB अध्यक्ष को दी गई शक्ति के अनुसार लिया गया है और इसका उद्देश्य बोर्ड के मामलों के सुचारू और प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करना है.”

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

बीसीबी ने आगे बताया कि अब फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक का पद अगले आदेश तक बीसीबी अध्यक्ष ही संभालेंगे. विज्ञप्ति में कहा, “अगले आदेश तक, बीसीबी अध्यक्ष फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन का पद संभालेंगे. बीसीबी दोहराता है कि क्रिकेटरों के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

BPL के बहिष्कार से हुई BCB की किरकिरी

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने चेतावनी दी थी कि अगर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया तो कोई भी खिलाड़ी किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेगा. खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच का ही बहिष्कार कर दिया था. 15 जनवरी को नौखाली एक्सप्रेस बनाम चट्टोग्राम रॉयल्स पहला मैच समय पर शुरू नहीं हुआ, क्योंकि टॉस के लिए कोई भी कप्तान ग्राउंड पर आया ही नहीं. जबकि रेफरी ग्राउंड पर आ चुके थे. बीसीबी ने विज्ञप्ति में खिलाड़ियों से बीपीएल में लौटने का आग्रह भी किया.

बोर्ड ने लिखा, “इस संबंध में, बीसीबी उम्मीद करता है कि सभी क्रिकेटर खेल के लिए इस चुनौतीपूर्ण दौर में बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी के लिए उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और समर्पण का प्रदर्शन करते रहेंगे, और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में लगातार भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Farmers

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की हुंकार, MSP गारंटी से लेकर कर्ज माफी तक, सरकार पर बढ़ा दबाव!

March 19, 2026
no entry for outside vehicles

महाकुंभ आने वाले सावधान, प्रयागराज में आज से बाहरी वाहनों की नो एंट्री

January 25, 2025
ब्रिटेन में आर्थिक संकट

गलत रास्ता, गलत नतीजा

December 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.