Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जिला प्रशासन ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर कोतवाली के सामने भल्ला पार्क में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स का स्मरण करते हुये कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान देश को आजादी दिलाने के लिये काफी संघर्षों का सामना किया तथा गोली लगने के बावजूद तिरंगे को गिरने नहीं दिया। उनके जैसे तमाम शहीदों के बलिदान के परिणाम स्वरूप ही हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम इतिहास का जिक्र करते हुये कहा कि हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास काफी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के काफी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऐसे हैं। जिनका इतिहास में नाम दर्ज नहीं है। उनके बारे में शोध किया जाना चाहिये तथा पुस्तक के रूप में सभी सामने आना चाहिये। जिसमें सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उल्लेख हो। आशा है कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले शहीद दिवस के अवसर पर पुस्तिका का विमोचन जरूर होगा। भल्ला पार्क का उल्लेख करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष भल्ला पार्क की स्थिति काफी दयनीय थी।

सौन्दर्यकरण के पश्चात पार्क की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने इसके लिए मेयर अनिता शर्मा एवं एमएनए दयानन्द सरस्वती को धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा एवं जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों भारत भूषण विद्यालंकार, जितेन्द्र रघुवंशी, सुभाष छाबड़ा, धर्मवीर ढींगरा, मुकेश कुमार त्यागी, सुभाष चौहान, ललित कुमार चौहान, भोपाल सिंह, अशोक सिंह, जितेन्द्र सिंह, ममता दीवान, उर्मिला देवी, बलवीर सिंह, सत्येन्द्र सिंह बिष्ट, सोनाली देवी, भोला सिंह, किशन सिंह, मुरली मनोहर, श्याम सुन्दर सचदेवा, धर्मवीर, यतीन्द्र, विकास कम्बोज, सुरेश चन्द्र, अनिल कुमार शर्मा, डा.वेद प्रकाश, बालकिशन, दीपिका सैनी, सुमित्रा देवी, अर्जुन सिंह, गौरव सक्सेना आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, आनन्दमयी सेवा सदन इण्टर कॉलेज, पन्ना लाल भल्ला इण्टर कॉलेज, ज्वालापुर इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज गैण्डीखाता आदि के बालक, बालिकायें शामिल हुये। कार्यक्रम के समापन के पश्चात लक्सर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वराज राणा के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखा। मंच संचालन रेडक्रास सचिव डा.नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल.शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी.सेमवाल, भानू प्रताप शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

परिवर्तनशील विश्व में भारत का बढ़ता वर्चस्व

November 22, 2022

तारे आसमान से न टूटे

July 16, 2022
The Kashmir Files

कश्मीर अब पूरी तरह हमारा है…

June 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.