प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर
रामपुर। सास-दामाद की लव स्टोरी अभी खत्म ही नहीं हुई थी, यूपी में प्यार का एक नया मामला सामने आया है। इस बार सास दामाद ने नहीं, बल्कि ससुर का दिल अपनी बहू पर आ गया, जिसके बाद उसने लड़की को भगाकर उसके साथ शादी कर ली। ये मामला यूपी के रामपुर के गांव का है।
बांसनगली गांव में रहने वाले छह बच्चों के पिता पर आरोप है कि उसने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता एक लड़की से जबरन तय कराया और फिर उसी लडकी को अपने साथ भगा ले जाकर निकाह कर लिया। बताया जा रहा है बेटे की शादी तय करने के बाद होने वाला ससुर अपनी होने वाली बहू से घंटों फोन पर बात करता था, धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक जा पहुंची। शकील की पत्नी के मुताबिक बेटे ने जब इस रिश्ते पर आपत्ति जताई और शादी से मना कर दिया, तो हालात और बिगड़ गए।
पत्नी के बीच की कई रिकॉर्डिंग !
बेटे ने बताया कि “उसने अपने पिता और अपनी होने वाली पत्नी के बीच की कई रिकॉर्डिंग और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित रखे हैं। वह यह भी बताता है कि पिता की हरकतें उसके लिए शर्मिंदगी का कारण बन रही थीं। उसके अनुसार उसने साफ कह दिया था कि मैं नाबालिग हूं और यह रिश्ता मेरे लायक नहीं है। इसके बाद अब्बू मेरे सामने ही उस लड़की से लगातार बात करते रहे और एक दिन हमें छोड़कर वह जेवर और रुपये लेकर भाग गए।
ससुर अपने बेटे की मंगेतर से निकाह करके घर लौट आया। घर में बहू को पत्नी बनाकर देखने के बाद हंगामा मच गया। बेटे और पिता के बीच हाथापाई हो गई। वहीं, नवविवाहिता और उसकी सास के बीच भी जमकर झगड़ा हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों की जान लेने पर आमादा हो गए. मोहल्लेवालों ने किसी तरह मामला शांत कराया।







