Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सही सड़क को उखाड़ने का खेल!

गांव में सीसी सड़क उखाड़ रही जेसीबी, ग्रामीणों में आक्रोश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 5, 2026
in राज्य, विशेष
A A
right road
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विकाश शुक्ला


उमरिया (मध्य प्रदेश)। जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कछराटोला के ग्राम बिजौरा में विकास के नाम पर खुलेआम मनमानी का खेल खेला जा रहा है। गांव में पहले से बनी सही-सलामत सीसी सड़क को बैकहो लोडर मशीन से उखाड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
cm dhami

CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

March 23, 2026
Load More
right road
दृश्य : सीसी सड़क को उखाड़ती बैकहोलोडर।

सही सड़क को तोड़कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग उमरिया द्वारा प्रधानमंत्री सड़क बनाने का दावा किया जा रहा है। नई सड़क कहां से कहां तक और कितनी स्वीकृत हुई है, इसकी भी जानकारी ग्रामीणों को और संबंधित पँचायत के जिम्मेदारों को नहीं है। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब सड़क सही थी तो उसे तोड़ने की जरूरत किसे और क्यों पड़ी ?

right road
दृश्य : गांव की सीसी सड़क।

PMGSY विभाग के सह पर ठेकेदार की मनमानी

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस सड़क को तोड़ा जा रहा है, वह पूरी तरह उपयोग योग्य थी, न उसमें गड्ढे थे और न ही आवागमन में कोई परेशानी। बावजूद इसके सड़क को तोड़कर नई सड़क बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के द्वारा बनाया जाना प्रस्तावित है। लेकिन पीएमजीएसवाय विभाग द्वारा इसकी जानकारी संबंधित पंचायत को नहीं दी गई और ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर अच्छी खासी सड़क को उखाड़ा जा रहा है।

लोगों का आरोप है कि जब सड़क ठीक थी तो उसे तोड़ने की ज़रूरत आखिर क्यों पड़ी ? ठीक-ठाक निर्माण को तोड़कर नया निर्माण दिखाने की तैयारी की जा रही है, जिसे ग्रामीण सरकारी धन की खुली बर्बादी बता रहे हैं।

कार्यवाई की मांग

सूत्रों के मुताबिक़ यह पूरा काम ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच की मिलीभगत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग उमरिया के द्वारा कराया जा रहा है। बिना ग्रामसभा की स्पष्ट सहमति और बिना किसी ठोस कारण के सड़क उखाड़ना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही पैसा गांव की खराब सड़कों, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता, तो गांव का वास्तविक विकास हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करता है या फिर विकास के नाम पर तोड़फोड़ का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

इन्होंने कहा –

  • जनपद पंचायत सीईओ राजेन्द त्रिपाठी ने फोन रिसीव नहीं किया।
  • मुझे आज जानकारी मिली है, मेरे द्वारा सचिव को बताया गया है, वे आपत्ति करने जिला मुख्यालय गए हैं। – मनोज गुप्ता (सरपंच पति) कछराटोला
  • हमारी सड़क सही है, आगे जो पुरानी सड़क 10 से12 वर्ष पहले बनी है उसे तोड़कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग द्वारा उखाड़ा जा रहा है। वे बेहतर निर्माण करेंगे, जिससे गांव का विकास होगा। – राधे साहू (सचिव) कछराटोला
  • मामला मेरे संज्ञान में आया है, मैं तत्काल मौका स्थल पर जाकर सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों से मौका पंचनामा लिया हूँ। रोड भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है, जिसे हम बना रहे हैं। – नीरज द्विवेदी (उपयंत्री), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना उमरिया

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

लेफ्ट राइट अंदर अब ‘सर जी’ का नंबर

October 6, 2023

असली भारत गांव में बसता है : सतीश मुखिया

January 19, 2024
dattatreya hosabale

हिंदुओं को लेकर RSS के दत्तात्रेय होसबाले ने जताई चिंता!

April 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.