Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

विद्यालयों को बंद कर बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है सरकार : अजय राय

योगी सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो होगा बड़ा आंदोलन : अजय राय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 3, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह ‘‘बबूलू’’, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘‘त्यागी‘‘ एवं डॉक्टर शहजाद आलम के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 5000 (प्राइमरी एवं जूनियर) विद्यालयों को मर्ज किए जाने के निर्णय के विरोध में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट लखनऊ पर कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता को सौंपा गया है।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय, पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार जन विरोधी कार्य कर रही है उससे प्रदेश का आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर सरकार छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। यह सरकार विद्यालयों को बंद कर बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है।

श्री राय ने कहा की जिन विद्यालयों में गरीबों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं उन्हें यह सरकार बंद कर ही है और वहीं दूसरी तरफ शराब की दुकानें खुलवाकर पूंजीपतियों की जेब को भरने का काम रही है। इससे स्पष्ट हो चुका है कि योगी सरकार की मंशा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है।

श्री राय ने कहा कि सरकार के इस निर्णय के विरोध में आज पूरे प्रदेश भर के जिलों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है और अगर प्रदेश की इस तानाशाह सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कांग्रेस का यह आंदोलन भविष्य में एक वृहद रूप लेगा।
प्रदर्शन में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पांडे एवं निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही से डरने वाला नहीं है, जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक-एक कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है।

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘‘त्यागी’’ एवं डॉक्टर शहजाद आलम और जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ’’बबलू’’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनहित के मुद्दे उठाकर जनता के हित के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखाने जा रही है।

आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से लखनऊ के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट संजीव पांडे, प्रमोद सिंह, उमाशंकर पांडेय, राजेंद्र पांडे, मो नईम, अनस रहमान, एडवोकेट आर बी सिंह, रईस अहमद, अजय वर्मा, किश्वर जहां, बलदेव सिंह लाठी, फखरुल इस्लाम, एसके गौतम, संजय श्रीवास्तव, एडवोकेट अभय सिंह ,महीप सिंह, गोलू पाठक, मनीष जायसवाल, विनोद रावत, मोहम्मद उबेद खान, आदर्श लोधी, मोहम्मद शफीक, राजकुमार पटेल, रफीक गाजी, प्रमोद दुबे, मोहम्मद हाशिम, जमाल खान, मुशर्रफ इमाम, अरविंद पटेल, सच्चिदानंद नाथ, एडवोकेट सुनील पाल, गोपाल कृष्ण चौधरी, अभिमन्यु विश्वकर्मा, मोहम्मद तारिक, चर्चिल, नवाब सलीम खान, मनोज वर्मा, मनीष लोधी, नेहा रानी, मोहम्मद कबीर, मोहम्मद इलियास, सविता यादव, प्रतिमा धवन, रंजीत कुमार, तरन्नुम, प्रतिमा रस्तोगी, ललिता शर्मा, संतोष द्विवेदी, महादेव रावत, रंजना आचार्य, हुसनारा, ममता चौधरी, रुकैया बानो, नेहा रावत, रजनी गौतम, जेबा खातून, रफीक मलिक, अकील अहमद खान, मनोज कुमार वर्मा, सुनील मिश्रा, इबरत खान, बिंदेश पांडे, अमित पाल, बाबा पांडे, इरफान उल्लाह, दिनेश दुबे, महेश कंचन, इंद्रदेव शुक्ला, मोहम्मद सुल्तान, शीला मिश्रा, सुशीला शर्मा, अकील अहमद, देवानंद तिवारी, विमलेश वर्मा, इंदु गौतम, राजेंद्र धानुक, चंचलेश मिश्रा, अतुल शर्मा आदि सैकड़ो पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

राहुल गांधी की ‘पनौती’ टिपप्णी पर भड़की जनता

November 25, 2023

सत्ता के लिए विचारधारा को लात!

August 22, 2022
Minister Anil Bij

सर्वदलीय गौरक्षा मंच ने मंत्री अनिल बिज को दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

December 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.