Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

सीन में कुछ बदलाव के साथ ‘द केरल स्टोरी’ को सेंसर बोर्ड से मिला ए सर्टिफिकेट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 4, 2023
in मनोरंजन
A A
द केरल स्टोरी
26
SHARES
867
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सुदीप्तो सेन की द केरल स्टोरी पिछले साल टीजर जारी होने के ही विवादों में घिरी हुई है। अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, इसको लेकर विरोध बढ़ रहा है। फिल्म पर राजनीति गरमा गई है और अब इस पर रोक लगाने की मांग हो रही है। अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 10 सीन में बदलाव करने के साथ ए सर्टिफिकेट दे दिया है। इन बदलावों में केरल के एक पूर्व मुख्यमंत्री का इंटरव्यू शामिल है।

सेंसर बोर्ड की जांच कमेटी ने फिल्म देखने के बाद निर्माताओं को आदेश दिया है कि इससे केरल के एक पूर्व मुख्यमंत्री के टीवी पर दिए गए पूरे इंटरव्यू को हटाया जाए, जिसमें वह युवाओं के इस्लाम अपनाने की बात कह रहे हैं। दरअसल, इंटरव्यू में एक पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगले दो दशकों में केरल एक मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा क्योंकि युवाओं को इस्लाम अपनाने के लिए प्रभावित किया जा रहा था।

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

March 29, 2026
series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
dhurandhar 2

धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

March 20, 2026
Load More

द केरल स्टोरी से एक अन्य दृश्य जिसे कथित तौर पर हटाया गया है, उसमें सभी हिंदू देवताओं के संवाद और अनुचित संदर्भ शामिल थे। कथित तौर पर एक संवाद में कहा गया है कि भारतीय कम्युनिस्ट सबसे बड़े पाखंडी हैं और यह हिंदू रीति-रिवाजों की अनुमति नहीं देती है, जिसे फिल्म से हटा दिया गया है। इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से भारतीय शब्द हटाने के लिए कहा गया है।
केरल सरकार और विपक्ष के नेता राज्य में द केरल स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कांग्रेस नहीं चाहते कि यह हिंदी फिल्म केरल में रिलीज हो, लेकिन फिल्म दिखाने वालों (फिल्म प्रदर्शकों) की राय इस मामले में उनसे अलग है। फिल्म प्रदर्शकों का मानना है कि दर्शक फिल्म को  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखेंगे ही इसलिए बेहतर होगी कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज होने दिया जाए।

द केरल स्टोरी 3 महिलाओं की कहानी है, जो नर्स बनने की चाहती थीं, लेकिन आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल हो जाती हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे इन लड़कियों का धर्म परिवर्तन करके आतंकी संगठन में शामिल कराया जाता है। फिल्म में केरल से 32,000 लड़कियों के गायब होने की बात कही गई है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है। निर्माताओं पर आरोप लगा है कि वे केरल को फिल्म में गलत तरीके से दिखा रहे हैं।

द केरल स्टोरी में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, वहीं सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडनानी भी अहम किरदार निभाएंगी। 5 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन सेन ने किया है और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
army

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पढ़िए पूरी रिपोर्ट!

April 22, 2025
politician Balen Shah

नेपाल चुनाव: रैपर से नेता बने बालेन शाह की बड़ी बढ़त, PM बनने की ओर बढ़ते कदम !

March 7, 2026
india economy

क्या भारत बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

July 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.