Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले, ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले को मिलेंगे करोड़ों

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 22, 2025
in दिल्ली
A A
CM Rekha Gupta
16
SHARES
528
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैठक में युवाओं, खिलाड़ियों और छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने बताया कि ये फैसले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली को विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में आगे ले जाने के लिए किए गए हैं. तीन ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. 10वीं में अच्छे नंबरों से पास होने वाले 1200 छात्रों को आई7 लैपटॉप देने की घोषणा की गई है. इस पर 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास रूम बनाने जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत कई बड़े फैसले लिए गए हैं. दिल्ली में स्पोर्ट्स के इको सिस्टम को बढ़ाएं, इसके लिए ओलंपिक खेलों में गोल्ड लाने वाले प्लेयर को 7 करोड़, सिल्वर के लिए 5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल लाने वाले को 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

नौकरी देने का भी किया गया ऐलान
इसी तरह एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर लाने वाले खिलाड़ी को ग्रुप ए, ब्रॉन्ज के खिलाड़ी को ग्रुप बी की नौकरी देनी का भी ऐलान किया गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड में ए, सिल्वर में बी और ब्रॉन्ज में सी कैटेगरी को नौकरी देने की घोषणा की गई है.

छात्रों को खेलने के लिए प्रोत्साहन राशि
दिल्ली की सरकार ने स्कूली शिक्षा में स्कूल के बच्चे जो नेशनल में खेलते हैं, उसकी ट्रेनिंग के लिए 5 लाख राशि प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. इंटरनेशनल गेम्स में मेडल लाने वाले खिलाड़ी को 11 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इलिट स्पोर्ट्स के लिए जो लोग खेलते हैं, उन्हें पांच लाख रुपए देने की घोषणा करते हैं.

तीसरा बड़ा ऐलान
तीसरा सबसे बड़ा फैसला जो दिल्ली सरकार ने किया है वो ICT (Information and Communication Technology) लैब स्थापित करने को लेकर है. दिल्ली सरकार ने 100 आईसीटी लैब बनाने का काम किया है. सरकार ने कहा, दिल्ली में 1174 सरकारी स्कूल हैं, लेकिन अभी तक एक भी फंक्शनल कंप्यूटर लैब नहीं है. CSR के तहत 100 लैब्स तैयार किए गए हैं और अब 175 नई ICT लैब्स बनाई जाएंगी. हर लैब में 40 कंप्यूटर होंगे. पिछली सरकार ने 907 लैब्स सर्व शिक्षा अभियान के तहत बनी थीं, लेकिन कोई भी फंक्शनल नहीं है.

स्कूलों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम
साथ ही कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने बताया, दिल्ली के सभी सर्वोदय विद्यालयों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. अभिभावकों को स्कूल की कार्यप्रणाली, नई योजनाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी. सभी विधायक अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाएंगे.

जलभराव के विपक्ष के सवाल पर दिया जवाब
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद सड़कों पर उतरकर जलभराव की स्थिति का जायजा लेती हैं. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, उनको दिखता नहीं है कि उनका PWD मंत्री और शिक्षा मंत्री भ्रष्टाचार के लिए जेल गया था और इस सरकार के मंत्री जलभराव को रोकने के लिए काम कर रहे हैं.

साथ ही उन्होंने सवाल पूछा, ये जलभराव क्या सिर्फ 4 महीने की सरकार के कारण हो रहा है. हम तो बताएंगे कि जलभराव कैसे ठीक होगा. ये हम लोगों से सवाल करेंगे, जिनकी सरकार में राम गोपाल यादव को गोद में उठाकर जलभराव से निकाला गया था. हमने मिंटो ब्रिज, पश्चिमी दिल्ली और धौलाकुआं पर काम किया है. पांच महीने में हम जो कर सकते हैं, हमने वो सब किया है.

स्मार्ट क्लासरूम के लिए मंजूरी
इससे पहले शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 8 जुलाई को कहा था कि दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में क्लास 9 से 12 तक के 18,996 क्लास को फेसवाइज तरीके से स्मार्ट क्लास में बदलेगी. इस प्रोजेक्ट के लिए 900 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है. मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं के बनने से 2029-30 तक शहर में स्मार्ट कक्षाओं की कुल संख्या 21,412 हो जाएगी. शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसको लेकर कहा, अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाने की योजना डिजिटल क्लासरूम विस्तार योजना का हिस्सा है. यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bodofa Upendranath Brahma Marg

कैलाश कॉलोनी सड़क का नाम बदलकर हुआ बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा मार्ग

May 2, 2025
pm modi-kejriwal

दिल्ली के बिल पर कौन किसके साथ?

August 2, 2023
Tejashwi and Nitish

बिहार चुनाव 2025: पहला चरण ही तय करेगा तेज, तेजस्वी और नीतीश के दो डिप्टी की किस्मत !

November 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.