Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी दुनिया की नजर, जानिए क्यों?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Bihar elections
18
SHARES
614
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार में आज गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) के तहत 7 देशों के 16 प्रतिनिधियों ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए व्यवस्था देखी।

वोटिंग के लिए आयोग की व्यवस्था देखने के लिए इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि आए। आईईवीपी 2025 का उद्घाटन सत्र मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट(आईआईआईडीईएम) में आयोजित किया गया था। इस सत्र में सात देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 16 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इन्हें भी पढ़े

BJP and Congress

चुनावी ट्रस्ट से मिले चंदे से मालामाल हुई BJP, कांग्रेस का क्या हाल?

February 14, 2026
Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
Samarpan

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण’ आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

February 13, 2026
Load More

इन सात देशों के 16 प्रतिभागियों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्हें भारत के सुदृढ़ चुनावी ढांचे की जानकारी दी। इसके साथ ही इन प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रदर्शन दिखाया गया। वरिष्ठ चुनाव आयोग अधिकारियों ने उन्हें चुनाव प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं जैसे मतदाता सूची तैयार करने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम के तहत 7 देशों के 16 प्रतिनिधि बिहार पहुंचे हैं। इस दौरे की शुरुआत बुधवार को हुई थी। बिहार दौरे पर इन प्रतिनिधियों ने ईवीएम प्रेषण केंद्रों का अवलोकन किया और मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

आईईवीपी दुनियाभर के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सहभागिता के लिए चुनाव आयोग की प्रमुख पहलों में से एक है। बता दें कि 2014 से आईईवीपी भारत की चुनाव प्रणाली की खूबियों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष प्रदर्शित कर रहा है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान के लिए अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के 18 जिलों के 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवारों सहित 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 758 मतदाता शामिल हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45,341 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 मतदान केंद्र शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने इन जिलों में 320 आदर्श मतदान केंद्र घोषित किए हैं, जिनमें से 926 महिलाओं द्वारा प्रबंधित हैं और 107 दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग उपलब्ध होगी। राजधानी पटना में 5,677 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 541 केवल महिलाओं के लिए, 49 आदर्श मतदान केंद्र, 14 दिव्यांगजनों के अनुकूल मतदान केंद्र और तीन युवा-केंद्रित मतदान केंद्र शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gas cylinder

1 जून से बदलाव की बयार… LPG, क्रेडिट कार्ड से लेकर EPFO तक, हर जेब पर पड़ेगा असर !

May 29, 2025

दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी!

May 1, 2024
Israeli tanks entered central Gaza

मध्य गज़ा में घुसे इस्राइली टैंक, सेना ने फाइटर जेट का भी किया इस्तेमाल

October 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.