Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

सेमीफाइनल के दिन 100 ग्राम था कम, रात भर में ऐसे बदली फोगाट की कहानी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 7, 2024
in खेल
A A
phogat
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया. वह बुधवार (7 अगस्त) को फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई हो गईं. विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया. इस कारण वह गोल्ड मेडल मैच में नहीं खेल पाईं. इतना ही नहीं, उन्हें कोई मेडल भी नहीं मिला. भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित कर दिया गया. विनेश को गोल्ड मेडल के लिए टोक्यो 2020 की ब्रॉन्ज विजेता अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से भिड़ना था. विनेश की जगह क्यूबा की युजनेलिस गुजमैन ने ले ली है. उन्हें विनेश ने सेमीफाइनल में हराया था.

क्या कहते हैं नियम?

इन्हें भी पढ़े

dhoni

एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

April 2, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
Load More

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के अनुसार, ”यदि कोई एथलीट वजन मापने में शामिल नहीं होता है या असफल होता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना किसी रैंकिंग के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा.”

सेमीफाइनल से पहले 100 ग्राम कम था वजन

29 वर्षीय इस पहलवान का वजन गोल्ड मेडल मैच के दिन सुबह में 50 किलोग्राम की सीमा से 100 ग्राम अधिक . मंगलवार की सुबह अपने पहले दौर के मुकाबले से पहले विनेश का वजन 49.90 किलोग्राम था.  हालांकि, दिन के दौरान उनका वजन बढ़ा और उन्होंने लगातार तीन जीत हासिल कीं, जिसमें मौजूदा ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी पर जीत भी शामिल है, जिससे वे फाइनल में पहुंच गईं. गुजमैन पर सेमीफाइनल में जीत के बाद उनका वजन लगभग 52.7 किलोग्राम था.

खाने के बाद बदल गया सबकुछ

विनेश, उनके कोच और उनके सहयोगी स्टाफ ने कट बनाने के लिए बिना भोजन या पानी के एक रात बिना सोए बिताई. जब सब कुछ विफल हो गया, तो उन्होंने उसके बाल काटने और खून निकालने जैसे चरम उपायों का सहारा लिया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, विनेश का सामान्य वजन 57 किलोग्राम है. उन्होंने 50 किग्रा तक इसे लाने के लिए सबकुछ किया. मंगलवार को सुबह उनका वजन 49.9 किलोग्राम था, लेकिन जैसे ही उन्होंने थोड़ा सा खाना खाया, उनका वजन सीधे 53 किलोग्राम हो गया.

पानी नहीं पिया, दौड़ लगाई लेकिन नहीं मिली सफलता

रात में विनेश का वजन 52.7 किलोग्राम था. वह रात भर नहीं सोई. उन्होंने पानी भी नहीं पिया. उन्होंने पूरी रात दौड़ लगाई. वह किसी तरह 50.1 किग्रा तक वजन को लेकर आईं, लेकिन उनके पास 100 ग्राम कम करने के लिए समय नहीं था. उन्हें वजन कम करने के लिए कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं दिया गया. इससे उनका सपना टूट गया.

इस तरह बदलते गई विनेश की वेट कैटेगरी

विनेश वजन में फेल होने के कारण अपने फाइनल से अयोग्य घोषित होने वाली पहली एथलीट हैं. हालांकि, उन्हें पहले भी वजन घटाने में संघर्ष करना पड़ा है और इस साल अप्रैल में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान वे बमुश्किल कट बना पाई थीं. विनेश ने अपने पहले ओलंपिक में 48 किग्रा वर्ग में कुश्ती लड़ी थी. तब उनकी उम्र 22 वर्ष थी. जैसे-जैसे वे बड़ी होती गईं, उस वजन को बनाए रखना उनके लिए मुश्किल होता गया. फिर वह 50 किग्रा वर्ग में चली गईं और फिर टोक्यो ओलंपिक के समय 53 किग्रा वर्ग में खेलीं.

मजबूरी में 50 किग्रा कैटेगरी में उतरीं

विनेश 53 किग्रा में खेलने के लिए बहुत अधिक वजन कम कर रही थीं. वजन कम होने के कारण उनकी रिकवरी खराब रही और उन्हें बार-बार चोट लग गई. उनकी चोट के साथ ही एक अन्य भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल का उदय भी हुआ. जब विनेश बिस्तर पर पड़ी थीं, तब अंतिम ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेड जीता और पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया. विनेश के पास 50 किग्रा वर्ग में उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. यह महिला कुश्ती में सबसे हल्का वर्ग है

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Harish rawat

हरीश रावत ने दिल्ली एनसीआर के चिन्हिकरण से वंचित आंदोलनकारी के लिए उपवास किया

November 2, 2024
india economy

आर्थिक विकास दर को 8 % से ऊपर ले जाने के हो रहे हैं प्रयास

February 7, 2025

विशेष सर्वेक्षण: 2024 में किसकी बनेगी सरकार, किसके सर होगा ताज़!

May 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.