नई दिल्ली: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर अधिकारियों को शहर जाने वाली एक इंटरनेशनल फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना उस वक्त की है जब 237 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरी, लेकिन फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
यात्रियों के सामान को भी खंगाला गया
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 237 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और फिर विमान की गहन जांच हुई, लेकिन विमान में कोई विस्फोट पदार्थ नहीं मिला। बता दें कि बम की धमकी मिलने के बाद की गई जांच में यात्रियों के सामान की गहन जांच भी शामिल है। हालांकि, जांच के बाद बम की सूचना गलत निकली।







