Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ये 5 राज्य तय करेंगे बीजेपी के लिए ‘दिल्ली’ की रास्ता!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 14, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
23
SHARES
758
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अगले आम चुनाव (2024 Loksabha Elections) से पहले 2023 भी पूरी तरह से चुनावी रंग का साल है। चुनावी समर की शुरुआत फरवरी महीने में नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के साथ हुई। अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गया है। इन चार राज्यों के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी हिसाब-किताब परख लिया है। इन दलों की अगली परीक्षा नवंबर-दिसंबर में संभावित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) होंगे। इन्हें 2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से सेमीफाइनल भी कहा जा सकता है। कर्नाटक के लिए प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस ने 8 मई को ही तेलंगाना में रैली की। अगले महीने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान शुरू किया जाएगा। राहुल गांधी 9 मई को राजस्थान पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को राजस्थान का दौरा किया।

जनता के मूड की झलक मिलेगी
2024 के आम चुनाव से पहले बीजेपी और विपक्ष के लिए इन पांच राज्यों के चुनाव उनकी चुनावी रणनीतियों की परख तो होंगे ही, साथ ही जनता के मूड की झलक भी देखी जा सकेगी। जानकार यह भी मानते हैं कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव को एक ही तराजू में नहीं तोला जा सकता है। विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे अहम होते हैं, वहीं लोकसभा चुनाव में जनता राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए वोट देती है। यह तो तय है कि सेमीफाइनल में जो जीतेगा, वह पूरे आत्मविश्वास के साथ आम चुनाव में आएगा। इन चुनावों के नतीजों से पक्ष और विपक्ष की रणनीति पर बहुत असर पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़े

chenab river

सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
budget

इस वित्त वर्ष बड़ी योजनाओं पर खर्च नहीं हो पाया आधा भी बजट, किसानों की इस स्कीम में सबसे कम खर्च

February 8, 2026
mohan bhagwat

संघ कहेगा तो पद से इस्तीफा दे दूंगा, पर कभी नहीं लूंगा रिटायरमेंट : मोहन भागवत

February 8, 2026
Load More

किन-किन राज्यों में होने हैं चुनाव
2018 में चुनाव आयोग ने अक्टूबर महीने में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव का ऐलान किया था। इन राज्यों में अलग-अलग चरणों में 2023 में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस-बीजेपी के लिए ये पांच राज्य बहुत ही अहम हैं। जहां मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, वहीं राजस्थान और छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।

दक्षिणी राज्य तेलंगाना का चुनाव भी काफी दिलचस्प रहेगा क्योंकि यहां पर तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव 2024 से पहले विपक्ष को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। तेलंगाना में बीजेपी भी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है और कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन तलाश रही है। अगर इन राज्यों के चुनाव नतीजे बीजेपी के पक्ष में नहीं जाते तो विपक्ष निश्चित रूप से आक्रामक रूख अपनाएगा। अगर कांग्रेस इन चुनावों में अच्छा करती है तो इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से जोड़कर देखा जा सकता है। अभी कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार करने में आनाकानी कर रहे हैं।

वरिष्ठ नेताओं को एकजुट रखना चुनौती
मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी कांग्रेस के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को एकजुट रखना इस समय बड़ी चुनौती है। राजस्थान में डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का टकराव खुलकर सामने आ रहा है। राजस्थान में कांग्रेस की तरह बीजेपी भी पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। वहीं, बीजेपी को यह भरोसा है कि गहलोत और पायलट की लड़ाई का फायदा बीजेपी को मिलेगा। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 40 में से 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस सिर्फ 5 सीटें जीत सकी थी। वहीं, बीजेपी ने पहली बार राज्य में अपना खाता खोला था। अब 2023 विधानसभा चुनाव में MNF अपनी सीटों की संख्या बढ़ाना चाहती है। बीजेपी भी यहां पर पूरी कोशिश करेगी।

लोकसभा सीटों के हिसाब से स्थिति
2023 में अब जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें लोकसभा की सबसे ज्यादा 29 सीटों मध्य प्रदेश में पड़ती हैं। यहां पर बीजेपी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। राजस्थान में 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त किया था। हालांकि लोकसभा चुनावों पर असर नहीं दिखा। बीजेपी और उसके सहयोगियों ने लोकसभा की सभी 25 सीटें जीत ली थी। तेलंगाना में 2018 के TRS जीती थी। ठीक एक साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 सीटें जीती थीं। छत्तीसगढ़ में भी लोकसभा की 11 सीटों में से 9 पर बीजेपी को जीती थी। दो सीट कांग्रेस को मिली थीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RSS

संघ की प्रतिज्ञा थी- ‘मैं हिन्दूराष्ट्र को स्वतंत्र कराने के लिए ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ का घटक बना हूं!’

August 16, 2025
श्मशान और मरघट

श्मशान और मरघट की ज़मीनों का होता अंतिम संस्कार, जिम्मेदार मौन…?

September 21, 2025
मणिपुर hinsa

भटके विमर्श का नतीजा

May 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.