इंसानों की जिंदगी को आसान बनाने में टेक्नोलॉजी ने भरपूर साथ दिया है. बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी का विकास आज भी तेजी से हो रहा है. एडवांस होती टेक्नोलॉजी ने हमारे समय की काफी बचत की है. आज हम घंटों का काम मिनटों में कर लेते हैं. एक समय था जब ट्रेन का टिकट पाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना होता था लेकिन आज अपने फोन के चंद क्लिक्स पर आप टिकट बुक कर लेते हैं. देश दुनिया की बड़ी से बड़ी खबर जानने के लिए मोबाइल फोन और टेलीविजन का इस्तेमाल करते हैं. इसे मालूम करने के लिए पहले आपको अखबारों का इंतजार नहीं करना पड़ता है. यहां हम पिछले 20 साल में हुए कुछ ऐसे अविष्कारों की बात करेंगे जिसने इंसानों की जिंदगी को और ज्यादा आसान कर दिया हैं.
कौन से हैं वो अविष्कार?
1. गूगल आपके ज्यादातर सवालों के जवाब देने की कोशिश करता है. किसी भी तरह की कंफ्यूजन में लोग गूगल का इस्तेमाल करने लगे हैं. मौजूदा समय में गूगल से ज्यादातर लोग परिचित होंगे आपको बता दें कि इस गूगल का अविष्कार साल 1998 में किया गया था.
2. सोशल मीडिया ऐप फेसबुक से आपमें से ज्यादा लोग परिचित होंगे. फेसबुक की खोज साल 2004 में की गई थी. आज करीब 3 अरब से अधिक लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. वहीं इसका इस्तेमाल बात करने और खबरों को फैलाने के लिए किया जाता है.
3. एक वक्त था जब लोग मनोरंजन के लिए टेलीविजन का इस्तेमाल करते थे और उस पर आने वाले कुछ खास प्रोग्राम्स के भरोसे ही रहते थे. साल 2005 में यूट्यूब के आने के बाद मनोरंजन की दुनिया में बड़ी क्रांति आई. यूट्यूब के आने के बाद लोग अपने पसंदीदा कंटेंट को एक्सिस रहे हैं और कई लोग इससे खूब कमाई कर रहे हैं.







