Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली की जेलों में नहीं होगी इन चीजों की सप्लाई, हिंसक वारदातों पर लगेगा लगाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2024
in दिल्ली
A A
arrest
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली की जेलों में अक्सर ही गैंगवार की वारदातें सामने आती रहती हैं, जो कई बार हिंसक रूप ले लेती है. खास बात यह है कि इन गैंगवार में इस्तेमाल होने वाले हथियार के रूप में जेलों में सप्लाई की जाने वाली रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं जैसे लोहे की बाल्टी और पंखे आदि को कैदी इस्तेमाल करते हैं. इसे देखते हुए जेल में हिंसक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से जेलों में पंखे और लोहे की बाल्टी की सप्लाई बंद कर दी गई है.

दिल्ली में वर्तमान में तिहाड़, मंडोली और रोहिणी को मिलाकर 3 जेल हैं, जबकि चौथी जेल नरेला में बन रही है. बीते साल 2 मई को तिहाड़ जेल नम्बर 1 में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी. उसकी हत्या का आरोप गोगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा था. इस सनसनीखेज वारदात के बाद तिहाड़ जेल की तलाशी में जेल अधिकारियों को जेल की बैरकों से 50 से ज्यादा नुकीले हथियार और कई मोबाइल बरामद हुए थे.

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

एलजी ने दिए थे कई आदेश

इस घटना के बाद एलजी विनय कुमार सक्सेना ने जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा और इस तरह की वारदात की पुनरावृति रोकने के आदेश दिए थे. वहीं इस घटना के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई थी. इसकी रिपोर्ट के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर भविष्य में जेल के अंदर बैरकों और कोर्ट में पेशी के दौरान कैदियों पर हमले को रोकने के लिए कई ठोस कदम उठाए.

जेल में लगाई जाएगी रबर की टाइल्स

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जेल की बैरकों में लगे सिरेमिक टाइल्स की जगह जिम में लगाई जाने वाली रबर की टाइल्स लगाए जाने का निर्णय किया गया. ये टाइल्स हल्की और फायर रेजिस्टेंस होती हैं. अक्सर देखा गया है कि कैदी फर्श पर लगी टाइल्स तोड़कर उसे नुकीले हथियार की तरह दूसरे कैदी पर हमला करने में इस्तेमाल करते हैं. वहीं खिड़कियों में लगी पतली पत्तियों को अच्छे से वेल्ड करने जैसे उपाय भी किए जा रहे हैं, ताकि कैदी इन्हें तोड़कर धारदार हथियार का रूप न दे सकें.

बॉडी स्कैनर लगाएगा हथियार का पता

जेल अधिकारी ने बताया कि नियमित अंतराल पर तलाशी के दौरान अलग-अगल जेलों में कैदियों से मोबाइल, खिड़कियों की पत्तियां, पंखें, एग्जॉस्ट फैन की पत्तियां, टाइल्स, बोतल को तोड़कर बनाए गए नुकीले हथियारों के साथ मादक पदार्थों की खेप पकड़ी जाती रही है. लेकिन, अब इन्हें जेल में न पहुंचाया जा सके, इसके लिए बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे. जेल में मोबाइल के इस्तेमाल को रोकने के लिए जैमर लगाए गए हैं, लेकिन कैदी 2G फोन इस्तेमाल करते हैं, जिसकी फ्रीक्वेंसी और सिग्नल जैमर की पहुंच से बाहर होते हैं.

कैदियों की दी जाएगी प्लास्टिक की बाल्टी

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि अब जेलों में कैदियों के बैरकों में लगाने के लिए लोहे के बने एग्जॉस्ट फैन, पंखे, लोहे की बाल्टियां आदि की खरीद पर दिसंबर से रोक लगा दी गई है. सुरक्षा कारणों से कैदियों की बैरकों से ह्यूमिडिटी को बाहर निकालने के लिए लोहे के एग्जॉस्ट फैन की जगह प्लास्टिक के ब्लेड वाले एग्जॉस्ट फैन लगाए जाएंगे और छत पर लगे पंखों को हटाकर बड़े कूलरों की डक्टिंग कर बैरकों में कैदियों को हवा उपलब्ध करवाई जाएगी. वहीं नहाने के लिए लोहे की बाल्टी की जगह प्लास्टिक की बाल्टी दी जाएगी. अगर लोहे की बाल्टी हुई तो उसे उसमें लगी छड़ को निकाल दिया जाएगा, ताकि कोई कैदी छड़ निकालकर उसे घिसकर नुकीले हथियार का रूप न दे सके.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
yogi

योगी सरकार का विजन : आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बनेंगे यूपी में निवेश और डिफेंस इंडस्ट्रीज़ सेक्टर

September 12, 2025
india economy

चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत

October 11, 2022

अमेरिका, यूरोप से लडऩे की जरूरत नहीं

June 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.