प्रकाश मेहरा
मध्य प्रदेश स्थित हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान शामिल है. बताया रहा है कि राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से अरेस्ट किया गया है. वह कार में सवार होकर दिल्ली फरार होने की फिराक में था.
हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालक राजीव अग्रवाल, और उसके बेटे को वेन्यु कार से सारंगपुर में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हादसे के बाद फरार हो गए थे. राजेश अग्रवाल उज्जनै से दिल्ली के लिए निकले थे. साथ ही सोमेश अग्रवाल भी था, जो वाहन में सवार था और मध्य प्रदेश छोड़ दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था.







