सतीश मुखिया
मथुरा: थाना गोवर्धन पुलिस, स्वाट टीम व एंटी रिवार्डिड क्रिमिनल टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज डींग बाईपास रोड़ से बाईं तरफ निर्माणाधीन कालोनी को जाने वाले रास्ते पर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा से अभियुक्त ललित कोली उर्फ बाउंसर पुत्र राजू उम्र 27 वर्ष निवासी 22 टी हट्स कबीर नगर राणाप्रताप बाग थाना भारत नगर जिला नई दिल्ली और राजकिशोर शर्मा पुत्र स्व0 विष्णु दत्त शर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी पाल कालोनी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा व एक महिला अभियुक्ता को एक स्कूटी यामाहा फास्सीनो व 7100/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया।
इन गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना गोवर्धन से विधिक कार्यवाही की गई । इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , मथुरा सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा के अन्तर्गत कस्बा राधाकुण्ड की गोपी विहार कालोनी में रहने वाले मृतक विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र गणेश दत्त पाण्डेय उम्र करीब 55 वर्ष की उनके घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर घर से जेवरात, कैश, मोटरसाइकिल सं0 UP 85 BN 9568 व स्कूटी नम्बर UP 85 CF 6034 की लूट कर ले गये थे।
इस सम्बन्ध में मृतक के भाई श्री गिरीश चन्द पाण्डेय पुत्र श्री गणेश दत्त पाण्डेय निवासी बी-34/सी2, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन -2 गाजियाबाद उ0प्र0 ( वादी ) द्वारा थाना गोवर्धन पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 350/2025 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन जनपद मथुरा द्वारा संपादित की गई। विवेचना के दौरान विवेचना से दिनांक 03.08.2025 को अभियोग उपरोक्त की घटना को अंजाम देने वाले अभि0गण को गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण में से 02 अभियुक्तगण ललित कोली उपरोक्त तिहाड जेल में व राजकिशोर शर्मा उपरोक्त मथुरा जेल में तथा फरार अभियुक्तगण अजीत उर्फ टैनी मथुरा जेल में व चन्द्रमोहन उर्फ हरिओम मथुरा जेल में बन्द रहे थे तथा अजीत तिहाड़ जेल में भी बन्द रहा था । अभियुक्ता का पुत्र थाना हाईवे से हत्या के मुकदमें में मथुरा जेल में बन्द है ,महिला अभियुक्ता की मुलाकात जेल में अजीत से मिलाई के दौरान हुयी थी अभियुक्त अजीत ने ही अन्य अभियुक्तो के साथ मिलकर इस घटना की योजना बनाई थी।
अभियुक्तगणों द्वारा महिला अभियुक्ता को साथ इस उद्देश्य से लिया गया कि जब मृतक के घर का दरबाजा खुलवाया जाये तो मृतक को प्रतीत हो कि कोई परिवार मिलने आया है और उन्हे कोई शक न हो । घटना को अंजाम देने से पूर्व दिनांक 14.07.2025 को ललित को छोड़कर बाकी अन्य अभियुक्तण गोवर्धन में इकठ्ठे हुए थे और यह लोग योजना बनाने के लिए अलवर गये थे। इनअभियुक्तगण व अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी थाना गोवर्धन,निरीक्षक छोटेलाल प्रभारी स्वाट टीम ,उ0नि0 सावेज चौधरी प्रभारी एन्टी रिवार्डेड क्रिमिनल टीम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।







