Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली : जुलूस के दौरान बवाल पर तीन केस दर्ज, सख्त ऐक्शन की तैयारी में पुलिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 30, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल
20
SHARES
677
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पुलिस के साथ झड़प और सुरक्षा में तैनात जवानों पर पथराव करने की घटनाओं को लेकर तीन मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस झड़प में छह पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हुए थे। पहली एफआईआर नांगलोई SHO प्रभु दयाल की शिकायत पर नांगलोई पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी प्राथमिकी नांगलोई पुलिस स्टेशन में कानून व्यवस्था निरीक्षक नानग राम की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। वहीं तीसरी एफआईआर नांगलोई में मेट्रो स्टेशन के पास की घटना के लिए हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। तीनों मामले रविवार को दर्ज किए गए।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Youtube

यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम

March 23, 2026
Load More

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। यही नहीं शनिवार को सोशल मीडिया पर किस तरह के संदेश और वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित किए गए, पुलिस उनका विश्लेषण भी कर रही है। उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हालात सामान्य हैं। पुलिस कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रही है।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो शनिवार को मुहर्रम जुलूस निकाल रहे मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग ने नांगलोई में पहले से निर्धारित मार्ग पर जाने से इनकार कर दिया और दूसरी ओर का रुख करने लगे। इस पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें रोका और पहले से तय किए गए रास्ते पर जाने की गुजारिश की। इस पर भीड़ में शामिल उपद्रव तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प शुरू कर दी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

इससे पहले कि कोई बड़ा उपद्रव होता पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए ‘उपद्रवियों की भीड़’ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि नांगलोई इलाके में ताजिया जुलूस में लगभग आठ से दस हजार लोगों ने हिस्सा लिया। पूरा त्यौहार शांतिपूर्ण रहा लेकिन जुलूस के अंत में मुख्य रोहतक रोड पर एक या दो आयोजकों में शामिल कुछ उपद्रवि अनियंत्रित हो गए। इन शरारती तत्वों ने पहले से तय किए गए रास्ते से दूसरी ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पूर्व-निर्धारित मार्ग से गुजरने के लिए मनाने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजिया आयोजकों में से अधिकांश ने पुलिस का सहयोग किया, कुछ उपद्रवी तत्व ऐसे थे जो अनियंत्रित हो गए और लोगों को भड़काना शुरू किया। इन उपद्रवी तत्वों ने पुलिस और आम लोगों पर पथराव किया। उपद्रवियों ने बसों में बैठे यात्रियों को भी नहीं बख्शा… पथराव के दौरान बसों में बैठे यात्रियों ने सीटों के नीचे छिपकर खुद को बचाया। सिंह के अनुसार, राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जिसमें महिलाएं, बच्चे और मोटर चालक शामिल थे, पुलिस ने हल्के लाठीचार्ज के साथ अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर कर दिया और कानून व्यवस्था तुरंत बहाल कर दी गई। बाद में धार्मिक प्रथाओं के अनुसार ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए गए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Narendra Modi

सेवा, समर्पण, कल्याण के भाव से सामाजिक न्याय की सिद्धि

June 11, 2022

श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, सीएम धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना।

May 1, 2025
किसान आंदोलन

किसानों और सरकार के बीच बातचीत आज, इन बातों पर होगी चर्चा!

February 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.