नई दिल्ली। आज दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१.देहरादून के कालसी में एक व्यक्ति की हत्या के सम्बन्ध में देहरादून पुलिस ने विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजद अभियुक्त हरिया को डाकपत्थर से गिरफ्तार किया।
2.नोएडा की एक बहुमंजिला सोसायटी में AC फटने से लगी भीषण आग जिससे कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए, AC मे ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।
३.उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में बिजली उपकेंद्र पर JE और लाइनमैन को पीटा, नलकूप ट्रांसफार्मर बदलने में देरी को लेकर हुई मारपीट JE और लाइनमैन को जान से मारने की दी धमकी।
4.बिहार के पटना में तेजस्वी यादव बोले “आज प्रचार का आखिरी दिन है…इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. हम 300 सीटें पार कर रहे हैं. पीएम मोदी की तीन ‘महबूबा’, बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई उन्हें चुनाव हरवा रही है।
५.हिमाचल प्रदेश में शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी के जंगल जल रहे हैं। 8 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल में आग लगी है। 15 अप्रैल से अब तक राज्य में आगजनी की 1033 घटनाएं हुई हैं।
६.उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में छतारी थाने में तैनात पुलिस कर्मी विकास तोमर ने बंदर को सीपीआर देकर बचाई जान। थाना परिसर में एक बंदर गर्मी के कारण बेहोश हो गया था।
७. पंजाब में एक सभा को सम्बोधित करते हुए बोले पीएम मोदी “कट्टर भ्रष्टाचारियों की पार्टी भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस की कोख से ही पैदा हुई है, इसलिए पंजाब के मेरे भाई-बहनों को दोनों से बहुत सावधान रहना है।
८.दिल्ली के सोनिया विहार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वज़ीराबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के अंदर लगी आग मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद।
९. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची धाम में परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया।
१० .मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली को सम्बोधित करते हुए बोली “मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन BJP की फूट डालो-राज करो की राजनीति बर्दाश्त नहीं”
देखिए पूरी रिपोर्ट







