नई दिल्ली। हम सभी यूपीआई का इस्तेमाल बहुत करते हैं। कई बार तो एक दिन में काफी ट्रांजेक्शन हो जाती हैं। देखा जाए तो वर्तमान में डिजिटलाइजेशन काफी व्यापक हो गया है। डिजिटल पेमेंट ज्यादातर GPay, Amazon Pay, PayTm और Phone Pe जैसी ऐप्स के जरिए की जाती हैं। लेकिन हां, क्या आप जानते हैं कि आपएक दिन कितना पैसा UPI के जरिए सेंड कर सकते हैं। दरअसल, यह सीमा NPCI ने ही तय की है।
UPI से एक दिन में कर पाएंगे इतनी पेमेंट
upi
बता दें कि NPCI ने UPI पेमेंट्स के लिए लिमिट तय की है। NPCI का कहना है कि हर यूजर UPI के जरिए एक दिन में सिर्फ 1 लाख रुपये तक ही पेमेंट कर सकता है। इससे ज्यादा आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हर दिनका 100 या 200 रुपये का पेमेंट करने वालों के लिए तो परेशानी नहीं होगी लेकिन जो लोग एक दिन में ज्यादा ट्रांजेक्शन करते हैं और वो भी UPI के जरिए उनके लिए काफी परेशानी हो सकती है। अब जानते हैं कि हर ऐप के जरिए कितनी राशि एक दिन में ट्रांजेक्ट की जा सकती है।
GPay
GPay का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो आपको ध्यान देना होगा कि एक दिन में आप UPI के जरिए 1 लाख रुपये तक ही भेज पाएंगे। इससे ज्यादा आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। आप जितना भी एक दिन में पेमेंट करते हैं चाहें वो अलग-अलग ही क्यों न हो, कुल मिलाकर 1 लाख रुपये तक होना चाहिए।
Paytm
NPCI के मुताबिक, यहां से भी आप 1 लाख रुपये तक भेज पाएंगे। Paytm एक घंटे में 20,000 रुपये तक की ट्रांजेक्शन करने की अनुमति देता है। हर घंटे मिनिमम 5 ट्रांजेक्शन और मैक्सिमम 20 ट्रांजेक्शन की अनुमति है।
phonepe
PhonePe यूजर्स को एक दिन में 1 लाख तक का लेन-देन करने की अनुमति देता है। यह उस बैंक अकाउंट पर भी निर्भर करता है जिससे व्यक्ति पैसे ट्रांसफर कर रहा है।
Amazon Pay
Amazon एक दिन में 1 लाख रुपये तक के UPI लेनदेन की अनुमति देता है। लेकिन Amazon Pay पर रजिस्ट्रेशन करने के पहले 24 घंटों के लिए मैक्सिमम लिमिट 5,000 रुपये निर्धारित की गई है।







