Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ब्रज में विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 19, 2025
in राज्य, विशेष
A A
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग ने मथुरा वृंदावन के दौरे पर पहुंचने के बाद श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न कार्य योजनाओं का जनहित में लोकार्पण किया।

इन्हें भी पढ़े

मजदूर आंदोलन

कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

April 13, 2026
जनगणना

जनगणना : उत्तराखंड में शुरू हुई स्व-गणना, घर बैठे ऐसे करें अपनी जानकारी दर्ज

April 13, 2026
गैस सिलेंडर

बिना सिलिंडर के ही हजारों उपभोक्ताओं को मिला डिलीवरी का मैसेज, जानिए मामला

April 13, 2026
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
Load More

उन्होंने शनिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के श्री वृन्दावन धाम (न्यू पागल बाबा) में 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र आज जनता की सेवा में अर्पित किया। इस दौरान सांसद श्रीमती हेमा मालिनी भी मौके पर उनके साथ उपस्थित रही। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस उपकेंद्र के संचालन से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ट्रिपिंग जैसी समस्याओं में भी सुधार आएगा।

इस उपकेंद्र की लागत लगभग ₹12 करोड़ है और इस उपकेंद्र की कुल क्षमता 2×5 एम.वी.ए. है। उन्होंने पर्यावरण की महत्वता पर बल दिया और विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को दिया। इस विद्युत उपकेंद्र के संचालन से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी एवं उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसके बाद उन्होंने तुलसी तपोवन गौशाला, मावली, वृंदावन में विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गौ महोत्सव में भाग लिया और गौशाला के “गोकुल गृह” खंड का उद्घाटन करते हुए कहा कि ब्रज भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, ब्रज के बिना मानव जीवन की परिकल्पना करना बेमानी है भगवान श्री कृष्ण ने हमें प्रेम और करुणा का संदेश दिया है और हम लोगों को गौ माता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए। गाय हिंदू धर्म का हिस्सा है और बिना गाय के जीवन की परिकल्पना करना असंभव है। गोधन हमारी अर्थव्यवस्था की प्रमुख रीड है और हम सब लोग बचपन में गौ माता का दूध पीकर ही बड़े हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने गौ माता का विधिवत पूजन कर उनको गुड़ खिलाया और सभी भारतीय जन समुदाय के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि वे गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ें और सामाजिक सहभागिता को सशक्त करें। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग गाय के लिए रोटी अवश्य निकाले और भोजन करने से पहले गौ माता को रोटी अवश्य दें, गाय के बिना ब्रज की परिकल्पना करना न्याय संगत नहीं होगा।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, सांसद मेघश्याम सिंह, विद्यायक गोवर्धन, विधानसभा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, किशन चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा, पूर्ण प्रकाश विधायक बलदेव विधानसभा अन्य गणमान्य लोगों सहित विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। वही दूसरी ओर श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री का विरोध किया और इस दौरान दर्शन करने पहुंचे सूबे के ऊर्जा मंत्री का महिलाओं ने विरोध किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पीएम मोदी बोले – वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने एक व्यक्ति एक प्रयोगशाला दृष्टिकोण अपनाएं

October 17, 2022

ये 5 राज्य तय करेंगे बीजेपी के लिए ‘दिल्ली’ की रास्ता!

May 14, 2023
वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश में राजपूतों के अलावा कोई और मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन पाता!

November 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.