नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर दिल्ली विधानसभा में रजत जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने की। आयोजन हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में Business Uttarayani Meets के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का संचालन नीरज बवाड़ी ने किया और स्वागत वक्तव्य अधिवक्ता महेश सिंह बिष्ट ने दिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में डॉ. आर.एस. रौतेला, दुर्गा सिंह भंडारी, सुशीला रावत, डॉ. सतीश कालेश्वरी, दिनेश ध्यानी, गोपाल उनियाल और आशा बडोला सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, संस्कृति और स्वरोजगार जैसे विषयों पर चर्चा हुई तथा 25 प्रतिनिधियों को Business Uttarayani उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में श्री बिष्ट ने राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन दुर्गा सिंह भंडारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए किया।







