Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

डिजिटल डेस्टिनेशन बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने बताया पूरा प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2023
in राज्य
A A
cm dhami
20
SHARES
678
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार उत्तराखंड को डिजिटल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आईटीडीए की ओर से आयोजित ‘डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के ऐप और पोर्टल के लोकार्पण समारोह में सीएम ने यह बात कही।

सरकार गुड गवर्नेंस की ओर

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी सेवाओं का सरलीकरण कर उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। सरकार उत्तराखंड को डिजिटल सेक्टर में मॉडल राज्य के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ई-गवर्नेंस की मदद से गुड गवर्नेंस और पेपरलेस गवर्नेंस की ओर बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिले। उन्हें बेवजह सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस के जरिए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम किया है। सरकारी दफ्तरों में ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट पहुंची है। राज्य के हर नागरिक में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि का भाव जगा है।

डिजिटल इंडिया ने दिया जवाब

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया के अंतर्गत ऐतिहासिक काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग डिजिटल इंडिया का मखौल उड़ाते थे, आज ठेली वाला भी डिजिटल भुगतान स्वीकार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सामान्य आदमी आगे बढ़ता है तभी देश आगे बढ़ पाता है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

फोरजी सैचुरेशन वाला राज्य

सचिव आईटी शैलेश बगौली ने कहा, राज्य में कनेक्टिविटी सुधार को 520 फोरजी टावर लगाए जा रहे हैं। यह काम मार्च तक होना है। बीएसएनएल को भूमि दे दी है। इसके साथ ही 950 सरकारी सेवाओं को सेवा का अधिकार के अंतर्गत लिया गया है। इनमें से 600 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उत्तराखंड सेवा का अधिकार लागू करने में देश में चौथे स्थान पर है। कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, सचिव वित्त डॉ.वी षणमुगम, महानिदेशक यूकास्ट प्रो.दुर्गेश पंत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी आज मुंबई में करेंगे रोड शो

उत्तराखंड के प्रति औद्योगिक घरानों के रुझान की बदौलत इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही राज्य में निवेश का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने जा रहा है। समिट के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुंबई में रोड शो और विभिन्न औद्योगिक घरानों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ कई करार होने की संभावना है। मुख्यमंत्री धामी रविवार देर शाम मुंबई पहुंच गए। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इन्वेस्टर्स समिट के तहत 14 सितंबर से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शुरू हुए निवेश अभियान में अब तक 94 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू हो चुके हैं।

सचिवालय में प्रवेश के लिए मोबाइल ऐप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूके विजिटर पास एप भी लांच किया। आईटीडीए डायरेक्टर नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि एप से सचिवालय सहित किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को सुरक्षित और आसान बनाने का लक्ष्य है। सचिवालय में प्रवेश के लिए मौजूदा ई-गेट पास की जगह अब ‘यूके विजिटर पास’ का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें प्रवेश के समय मोबाइल पर क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे गेट पर स्कैन कर प्रवेश मिलेगा। भविष्य में इसे फेस रिकग्निशन तकनीकी से जोड़ा जाएगा। इसी पोर्टल पर फोटो व चेहरा स्कैन कर डेटा को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा ताकि लोगों को एआई के आधार पर प्रवेश मिल सके। इससे सचिवालय में आंगतुकों का रियल टाइम डेटा मिलेगा।

इनका हुआ लोकार्पण

आईएफएमएस मोबाइल ऐप, ई-पेंशन पोर्टल, सिंगल साइन ऑन, स्टेट पोर्टल (नवीनीकरण), स्टेट जीओ पोर्टल, डीबीटी पोर्टल, यूके विजिटर पास ऐप, पसारा पोर्टल, मुख्यमंत्री जन समर्पण (तहसील दिवस) पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ पोर्टल, गतिशक्ति उत्तराखंड पोर्टल।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
jee advanced

JEE Advanced Result : सपनों को सच करने की उड़ान, रजित गुप्ता ने JEE Advanced 2025 में मारी बाजी!

June 2, 2025
Israeli tanks entered central Gaza

मध्य गज़ा में घुसे इस्राइली टैंक, सेना ने फाइटर जेट का भी किया इस्तेमाल

October 27, 2023
PM Modi

PM मोदी ने उत्तराखंड की रजत जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से किया संवाद

November 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.