Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दो दिन में घर खाली करो वरना…, गुरुग्राम में मुस्लिम विरोधी पोस्टर किसने लगाए?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 28, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
anti-Muslim posters in Gurugram
26
SHARES
874
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गुरुग्राम : गुरुग्राम (Gurugram) के कई इलाकों में मुस्लिम विरोधी पोस्टर लगे मिले हैं. इन पोस्टर्स में मुस्लिम प्रवासियों से जगह खाली करने को कहा गया है. ऐसा ना करने पर उनकी झुग्गियों में आग लगाने की बात लिखी हुई है. इलाके में दहशत का माहौल है. अब तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसी महीने नूह में ‘शोभा यात्रा’ में हुई हिंसा के बाद भी इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों को धमकाया गया था.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़ी लीना धनकर की रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी भरे पोस्टर गुरुग्राम के सेक्टर-69, 70 और 71 के स्लम इलाकों में मिले हैं. ये पोस्टर 27 अगस्त की सुबह करीब 6-7 बजे चिपकाए गए थे. इन पोस्टर्स पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा था,

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More

“दो दिन के अंदर झुग्गियां खाली कर दो नहीं तो हम उनमें आग लगा देंगे. अपनी मौत के लिए तुम खुद जिम्मेदार होगे.”

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले शाहिद खान गुरुग्राम के सेक्टर 70 में काम करते हैं. उन्होंने अखबार को बताया कि उन्होंनेे अपनी पत्नी के साथ शहर छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि ये जगह अब सुरक्षित नहीं है. शाहिद ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और वो पत्नी और बच्चों को लेकर डरे हुए हैं. पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले हमजा हुसैन ने भी कहा कि उन्हें ये शहर अब मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं लगता है.

पोस्टर्स पर VHP और बजरंग दल का नाम

वहीं दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस तरह के पोस्टर्स में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल लिखा मिला है. उनमें कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी हैं. हालांकि VHP ने मामले में हाथ होने की बात से इनकार किया है. संगठन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. VHP के एक सदस्य कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि कोई जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है.

रिपोर्ट बताती है कि पोस्टर्स देखे जाने के बाद इलाके में काम करने वाले मुस्लिम घरेलू सहायक, कार क्लीनर, रसोइया, सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर काम पर भी नहीं गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ फैक्टरियों, सैलून और यहां तक ​​कि मॉल की दुकानों में भी मुस्लिम कर्मचारियों के नहीं आने की खबर है.

इस पर सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) वरुण सिंगला ने बताया कि मुस्लिम प्रवासियों की ज्यादा आबादी वाले सभी इलाकों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के लिए बता दें, ये सब तब हो रहा है जब पास के नूह जिले में हिंदू संगठन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद ‘शोभायात्रा’ निकालने पर अड़े हैं. पिछली बार जब नूह में यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी, तो इसका असर गुरुग्राम और आसपास के दूसरे जिलों में भी देखने को मिला था. प्रशासन को कई दिनों तक इन इलाकों में इंटरनेट बंद करना पड़ा था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
किसान आंदोलन

प्रदर्शन, झड़प और महाजाम…दिल्ली से अभी दूर हैं किसान

February 14, 2024
bank

जनता के पैसे से बैंक मालामाल!

May 23, 2023

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, पीएम मोदी ने की तारीफ़

December 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.